Bhopal : सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

ahilya-vahini-bike-rally-will-be-held-in-bhopal

Bhopal : सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

bhopal  सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

Ahilya Vahini Bike Rally Bhopal : बोले- यह बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक

Ahilya Vahini Bike Rally Bhopal : भोपाल में शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' का आयोजन किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अहिल्या वाहिनी बाइक रैली

सीएम ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहा है। यह रैली केवल आयोजन मात्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस, खेल विभाग और सहयोगी संस्थाओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

सीएम ने सफल आयोजन के लिए दी बधाई

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा, जवाहर चौक, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, व्यापमं चौराहा होते हुए फिर शौर्य स्मारक पर खत्म होगी।

पीएम आएंगे भोपाल, महिलाओं से करेंगे संवाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। ​​पीएम मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद बहनों को सीधे संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा, देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित पूरे राज्य में व्यापक आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नागरिक मौजूद रहेंगे।

मां तुझे प्रणाम योजना की प्रतिभागी भी शामिल रही

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना की महिला प्रतिभागियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को भोपाल भ्रमण पर भेजा गया है, जहां वे शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, साँची, वन विहार और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी।

2013 में शुरु हुई थी मां तुझे प्रणाम’ योजना

मां तुझे प्रणाम’ योजना की शुरुआत साल 2013 में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी, जिसके तहत अब तक 1,667 युवाओं को भारत की सीमाओं और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।