SRH की जीत के बाद अभिषेक ने कैमरामैन से की खास अपील, बताया 'L' सेलिब्रेशन का राज!

after-srh-win-match-abhisheak-appeal-to-cameraman

SRH की जीत के बाद अभिषेक ने कैमरामैन से की खास अपील, बताया 'L' सेलिब्रेशन का राज!

srh की जीत के बाद अभिषेक ने कैमरामैन से की खास अपील बताया l सेलिब्रेशन का राज

Abhishek Sharma Appeal: IPL 2026 के 19वें सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच की जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तबाड़तोड़ चौके और छक्कों की बरसात करते हुए 135 रन की पारी खेली। इसी के साथ SRH ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अभिषेक शर्मा इमोशनल नजर आएं और उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पिता को दिया साथ ही कैमरामैन से एक अपील की।

अभिषेक की खास अपील

अभिषेक शर्मा ने जीत का श्रेय पिता को दिया और ब्रॉडकास्टर्स से अपील करते हुए कहा कि- ‘अगली बार मैं चाहता हूं कि ब्रॉडकास्टर्स एक कैमरा मेरे पिता की तरफ भी रखें। उनके रिएक्शंस देखना वाकई मजेदार होगा। यह कमाल की बात है कि मैं जब भी उनकी तरफ देखता हूं, वह मुझे देख रहे होते हैं और मुझे इंस्ट्रक्शंस दे रहे होते हैं। इससे मुझे काफी मदद मिलती है। माता-पिता और दोस्तों के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। ’

'पिता हमेशा रहते हैं साथ'

क्रिकेटर ने बताया कि- क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही पिता उनके साथ रहते हैं, उन्होंने कहा कि- ' सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह कैसे होता है, लेकिन अंडर-12 के दिनों से ही मेरे डैड हमेशा स्क्रीन या साइटस्क्रीन के पास बैठे रहते हैं। हैदराबाद में भी वह वहीं बैठे थे। जब भी मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं, वह मुझे इशारों में बताते हैं कि कैसे खेलना है। यह सिलसिला आज भी जारी है।'

कप्तान और कोच का सपोर्ट

अभिषेक ने कहा कि ‘ जब आपको कप्तान और कोच का पूरा बैकअप मिलता है, तो आप खुलकर खेल पाते हैं। 2024 में सनराइजर्स का जो माहौल बना, वह मेरे लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।’

'L' जेस्चर दिखा क्यों करते हैं सेलिब्रेशन

अभिषेक ने अपने हाथ से 'L' जेस्चर बनाकर सेलिब्रेट करने का सच बताया उन्होंने कहा कि- ' मैं यह 'L' सेलिब्रेशन काफी समय से कर रहा हूं। यह स्टेडियम और फैंस के प्रति मेरा प्यार (Love) दिखाने का तरीका है। वे हर मैच में और होटल तक हमारा सपोर्ट करते हैं, इसलिए मैं भी अपनी तरफ से उन्हें प्यार दिखाना चाहता हूं।'

SRH की धमाकेदार जीत

बीते दिन खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच था। पहले बल्लेबाजी करने उतरीSRH टीम ने 242 रन का टारगेट दिया। टीम से ईशान किशन ने 25 रन और क्लासशिन और हेड ने 37-37 रन की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्को की बरसात की और 68 गेंद में 10 चौके, 10 छक्के की मदद से 135 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम को SRH के गेंदबाजों ने खूब परेशना किया टीम से ईशान मलिंगा ने चार विकेट और हर्ष दुबे ने तीन विकेट चटकाए। दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। टीम को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

Also Read- LSG Vs RR IPL 2026: IPL के 32वें मुकबले में लखनऊ और राजस्थान होंगी आमने-सामने

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।