जर्मन कार हमले में 7 भारतीय घायल: विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की

7-indians-also-injured-in-car-attack-in-germany

जर्मन कार हमले में 7 भारतीय घायल: विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की

जर्मन कार हमले में 7 भारतीय घायल विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की

आरोपी सऊदी डॉक्टर ने 200 लोगों को कुचला, 5 की मौत  

भारत ने जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में क्रिसमस बाजार में कार हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें पांच लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। हमले में सात भारतीय घायल भी हुए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस घटना पर दुख जताया है। 

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा

हम जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार पर हुए इस भयावह हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले में कई लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय मिशन घायल भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के संपर्क में है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। घायल सात भारतीय नागरिकों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सऊदी अरब का आरोपी हमलावर गिरफ्तार

सऊदी अरब के एक डॉक्टर को क्रिसमस बाजार पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 2006 से जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में रह रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सैक्सोनी-एनहाल्ट ने कहा, 'हमलावर ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

7 Indians also injured in car attack in Germany

हमलावर ने हमले से पहले एक बीएमडब्ल्यू कार किराए पर ली थी। वह इसे इतनी तेजी से चला रहा था कि टक्कर से यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

 मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार हर साल भरा रहता है

मैगडेबर्ग जर्मन राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट की राजधानी है। यह शहर एल्बे नदी के तट पर स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है। शहर बर्लिन से लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइव पर स्थित है। मैगडेबर्ग में साल में एक बार क्रिसमस बाजार होता है और लोगों की एक बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है।

हमलावर को 2016 में शरणार्थी का दर्जा दिया गया था

द गार्जियन के मुताबिक, हमलावर का नाम तालेब है। वह एक मनोचिकित्सक है। तालेब 2006 से जर्मनी में रह रहा था और उसे 2016 में शरणार्थी का दर्जा दिया गया था। वह मैगडेबर्ग शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बर्नबर्ग में मेडिसिन की प्रैक्टिस कर रहे थे। हमले से पहले उसने बीएमडब्ल्यू कार किराए पर ली थी। फिलहाल हमलावर का कट्टरपंथियों से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।