ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी: ‘यूरेनियम हर हाल में लेंगे’, बुधवार तक डील नहीं तो फिर बमबारी

trump-warns-iran-if-you-dont-comply-take-action

ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी: ‘यूरेनियम हर हाल में लेंगे’, बुधवार तक डील नहीं तो फिर बमबारी

ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी ‘यूरेनियम हर हाल में लेंगे’ बुधवार तक डील नहीं तो फिर बमबारी

Trump warn Iran: वॉशिंगटन डीसी से आई ताजा बयानबाजी ने एक बार फिर दुनिया की नजरें मध्य पूर्व पर टिका दी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ शब्दों में कह दिया है कि ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम किसी भी हालत में हासिल किया जाएगा। और अगर बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं , संकेत साफ हैं।

Trump warn Iran: ‘डील नहीं तो एक्शन’ 

एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अब इंतजार के मूड में नहीं है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नाकेबंदी जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू होगी। यानी, बातचीत और दबाव दोनों रास्ते खुले रखे गए हैं।

Read More :- शारदा चिट फंड घोटाला

सबसे बड़े तीन विवाद

  • ईरान पर लगे प्रतिबंध हटेंगे या नहीं
  • परमाणु कार्यक्रम कितना सीमित होगा
  • समुद्री रास्तों की सुरक्षा कैसे तय होगी

यही तीन बिंदु बातचीत को बार-बार रोक रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर नया विवाद

मामला सिर्फ यूरेनियम तक सीमित नहीं है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट भी अब विवाद का केंद्र बन गया है।ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने नाकेबंदी जारी रखी, तो इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही ईरान की अनुमति पर निर्भर होगी।हालांकि फिलहाल ईरान का कहना है कि रास्ता खुला है, लेकिन माहौल में अनिश्चितता साफ महसूस हो रही है।

Read More:- दहकते अंगारों पर नृत्य करते है नर देव,

समुद्र में तनाव, जहाजों पर असर

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने संकेत दिया है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति आदेश नहीं देते।इस बीच खबरें हैं कि कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है, और शिपिंग कंपनियां अभी भी रिस्क लेने से बच रही हैं।तेल बाजार पर भी इसका असर दिखा है, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

24 घंटे के बड़े अपडेट्स

  • दोनों देशों के बीच फिर बातचीत की कोशिश, सोमवार को नई मीटिंग संभव
  • ईरान ने कहा यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा
  • अमेरिका बोला डील तक नाकेबंदी जारी रहेगी
  • लेबनान में सीजफायर के बाद लोग घर लौटने लगे
  • होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सीमित लेकिन चालू
Read Also:- Women Reservation Amendment Bill – Failed After Voteing

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।