आदि कैलाश यात्रा सालभर

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

आदि कैलाश यात्रा सालभर

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा सालभर चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पिथौरागढ़ प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अभी यात्रा खराब मौसम के चलते रोकी गई है, जिसे 15 सितंबर से शुरू किया जाएगा। 1 मई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं।

550 से अधिक नए होमस्टे 

DM आशीष भटगांई ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल इसे सालभर के लिए शुरू कर सकते हैं। इसको देखते हुए इलाके में 550 से अधिक नए होमस्टे बनाए गए हैं। आदि कैलाश में अभी मोबाइल नेटवर्क कमजोर आते हैं, जिस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। अभी वहां केवल BSNL और JIO के नेटवर्क आते हैं।

PM मोदी का ड्रीम प्रजेक्ट

बाकी कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। दरअसल, PM मोदी ने 2023 में आदि कैलाश के दर्शन किए थे। तभी से इस यात्रा को सालभर चलाने की तैयारियां शुरू की गईं। यह PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। 4 साल पहले तक यहां केवल दो हजार यात्री आते थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 25 गुना हो गई है।

ज्यादा ठंड का समाधान

यात्रा को सालभर जारी रखने के लिए सबसे बड़ी चुनौती उच्च हिमालयी इलाकों की अत्यधिक ठंड और सर्दियों में होने वाली भारी बर्फबारी थी। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के तहत स्थानीय गांवों का विकास किया है। इन सीमावर्ती गांवों में 550 से ज्यादा पारंपरिक और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होमस्टे विकसित किए गए हैं। सर्दियों में तापमान शून्य से काफी नीचे जाने पर भी यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए इन होमस्टे में खास हीटिंग सिस्टम और इंसुलेशन की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 की जीत से 2029 की राह होगी आसान

हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 की जीत से 2029 की राह होगी आसान

भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है, जिसे 2029 के लोकसभा चुनावों से जोड़ा गया है। उत्तराखंड में विशेष जोर।

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया सियासत करने का आरोप

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया सियासत करने का आरोप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस पर आरोप लगाया, कहा बिना तथ्य के राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।

उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले 107 मदरसे बंद, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 102 पर लगा ताला

उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले 107 मदरसे बंद, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 102 पर लगा ताला

उत्तराखंड में बिना मान्यता के संचालित 107 मदरसे बंद हुए, जिनमें हरिद्वार से 102 मदरसे शामिल हैं। कई मदरसे अब मान्यता के लिए आवेदन कर चुके हैं।

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 के लिए मंत्रियों-विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 के लिए मंत्रियों-विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार

उत्तराखंड में भाजपा ने दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक शुरू की; चुनावी रणनीति और कार्यकर्ता सक्रियता पर चर्चा होगी।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितना होगा खर्च

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियाँ दीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026