छात्र प्रोटेस्ट में बवाल

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC, JPSSC में सुधारों की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों और अभ्यर्थियों के प्रोटेस्ट में बवाल हो गया। छात्र और अभ्यर्थी, विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। इसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन भी शामिल था। इस दौरान AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर किसी ने स्याही फेंक दी गई। 

स्याही हमारा क्या बिगाड़ सकती है?

जिस युवक ने स्याही फेंकी उसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा है। स्याही फेंके जाने के बाद नेहा बोरा ने कहा कि '20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, हमारे खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया, जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ सकती है?' नेहा ने इससे पहले स्टेडियम पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। बोरा ने कहा- झारखंड और पूरे देश में होने वाले हर पेपर सरकारी संस्थाओं द्वारा पारदर्शी और तरीके से होनी चाहिए। जब ​​भी कोई पेपर लीक होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं डाली जा सकती। संबंधित सरकारी अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

क्या बोले CM सोरेन?

छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पहले ही सभी मंच उपलब्ध करा दिए हैं। प्रदेश सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है।' हालांकि, सरकार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के होने पर आपत्ति है। सरकार ने साफ किया है कि वो केवल छात्रों से ही बात करेगी।

आंदोलनकारी की बिगड़ी तबियत

इधर, 4 दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल में ले जाया गया। देवेंद्र नाथ समेत 6 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर हैं। वहीं BJP सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर कहा कि अगर 13 अगस्त तक छात्रों की मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो वह अपनी पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलन में शामिल होंगे। वह छात्रों के समर्थन में अनशन भी कर सकते है।

संबंधित सामग्री

झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सीता सोरेन का हमला, ‘भाभी’ ने हेमंत सरकार को घेरा; छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सीता सोरेन का हमला, ‘भाभी’ ने हेमंत सरकार को घेरा; छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी महिलाओं के खिलाफ अपराध और JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के मामलों में संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया है।

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, CM सोरेन का पुतला जलाने से पहले पुलिस ने छीना

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में आजसू का प्रदर्शन, CM सोरेन का पुतला जलाने से पहले पुलिस ने छीना

आजसू पार्टी ने JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में झारखंड के पलामू में प्रदर्शन किया, पुलिस ने पुतला जलाने से रोका।

झारखंड: CM सोरेन को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का न्योता, 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे लोग

झारखंड: CM सोरेन को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का न्योता, 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे लोग

झारखंड में आदिवासी समाज के हितों के लिए 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली होगी।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर