The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!

the-bads-of-bollywood-drug-agency-defamation

The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!

the bads of bollywood controversy समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर

The Bads of Bollywood Controversy: बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे इन दिनो अपने नेटफ्लिक्स शो ' द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस सीरीज में दिखाए गए कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कर दिया है। Read More: Celebrity Brand Valuation 2024: विराट कोहली के संन्यास के बाद भी बढ़ी ब्रांड वैल्यू, नंबर-1 पर ! बता दें कि, समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, गौरी खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य पक्षों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

क्या हैं समीर वानखेड़े के आरोप?

समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि सीरीज में उनके किरदार को गलत तरिके से दिखाया गया है। जो कि झूठा, पक्षपाती और मानहानिकारक तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि शो में ड्रग इनफोरमेंट एजेंसी और अधिकारियों की छवि खराब की गई है, जिससे जनता का कानून व्यावस्था और एजेंसियों पर विश्वास कम हो सकता है। सीरीज के एक दृश्य में एक ड्रग इनफोरमेंट अधिकारी, जो समीर से मिलता - जुलता है, क्रूज पार्टी पर छापा मारने जाता है, उनका आरोप है कि यह दृश्य 2021 के क्रूज छापे की नकल है और जानबूझकर पक्षपातपूर्ण तरीके से पेश किया गया है।

राष्ट्रीय सम्मान का मामला...

समीर ने सीरीज में एक दृश्य की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें एक पात्र 'सत्यमेव जयते' कहता है और तुरंत अश्लील इशारा करता है। उनका दावा है कि यह राष्ट्रीय चिह्न और सम्मान का अपमान है, जो 1971 के राष्ट्रीय सम्मान के अपमान निवारण अधिनियम का उल्लंघन करता है।

कानूनी उल्लंघन और क्षतिपूर्ति की मांग...

वानखेड़े ने याचिका में कहा है कि शो Information Technology Act और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करता है। उन्होंने कोर्ट से 2 करोड़ रुपये की कंपनसेशन की मांग की है, जिसे वे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दान करने का प्रस्ताव रखते हैं।

2021 का क्रूज विवाद...

समीर वानखेड़े और आर्यन खान का विवाद अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। उस समय एनसीबी ने मुंबई के पास एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था, जिसमें कुछ लोगों के पास नशीले पदार्थ पाए गए थे। आर्यन खान और अन्य को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। 25 दिन जेल में रहने के बाद 28 अक्टूबर, 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दी। इसके बाद उनके खिलाफ आरोप वापस लिए गए और NDPS कोर्ट ने उनका पासपोर्ट भी वापस कर दिया।

आर्यन खान पर नई कानूनी चुनौती...

हालांकि यह मामला अभी मुंबई हाई कोर्ट और मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में लंबित है, लेकिन इस याचिका से आर्यन और उनके परिवार के सामने नई कानूनी चुनौती खड़ी हो गई है।  

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।