T20 World Cup 2026 new update: T-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में...

t20-world-cup-2026-new-update

T20 World Cup 2026 new update: T-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव!

t20 world cup 2026 newt-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने का pcb ने icc के सामने रखा प्रस्ताव

बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद के चलते बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में उनके सभी मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी, ऐसे में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच पाकिस्तान में कराने का ICC के सामने प्रस्ताव रखा है।

T20 World Cup 2026 new update: पाकिस्तान का प्रस्ताव

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के भारत में होने वाले मैच को खेलने से BCB ने इंकार कर दिया था और वेन्यू चेंज करने की मांग की थी, कहा था कि भारत की जगह T20 वर्ल्ड कप के सभी मैच श्रीलंका में कराएं जाएं, लेकिन इंटरनेशन क्रिकेट बोर्ड ने BCB की मांग को खारिज कर दिया था। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने प्रस्ताव रखा है, की अगर बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराना पॉसिबल नही है, तो पाकिस्तान अपने स्टेडियम में बांग्लादेश के मैच कराने के लिए तैयार है। हालांकि इस पर अभी PCB और ICC की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

T20 World Cup 2026 new update: कैसे शुरु हुआ विवाद?

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन रखा गया था, जिसमें KKR टीम ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में टीम में शामिल किया था लेकिन फिर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बढ़ रहे आत्याचारों की वजह से भारत के कई लोग मुस्तफिजुर को IPL टीम में शामिल करने का विरोध करने लगे। BCB T-20 World Cup 2026 Update

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने किया था मुस्तफिजुर को बाहर

विवाद के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने की जानकारी दी गई है। BCCI के निर्देश देने के बाद पोस्ट की गई जिसमें लिखा है कि- “कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI ने एक रिप्लेशमेंट प्लेयर्स लेने की अनुमति दी है, और इससे जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।”

BCCI ने KKR टीम को दिए थे निर्देश

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि- ‘हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी।’
बांग्लादेशी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिए थे निर्देश
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी कर उसमें लिखा कि- ‘BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को KKR टीम से बाहर निकालने को भी अपमानजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसी के चलते अगले निर्देश तक IPL के सभी मैच का टेलिकास्ट बांगलादेश में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।  
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेन्यू चेंज की ICC से की थी मांग
बीते दिन 4 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया , कि उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नही आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिर रहमान को शाहरुख खान की KKR टीम से बाहर कर दिया गया है, इस बाद पर नाराजगी के चलते BCB ने यह फैसला किया कि वो भारत T-20 वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, BCB ने ICC से मांग की थी कि- ‘उसके सभी मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं।’ Also Read-Rahman Dropped from KKR team: KKR टीम से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को किया गया बाहर!
 6 जनवरी के दिन ICC ने मांग को किया था खारिज
एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के अनुसार, 6 जनवरी मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी ने मुंबई में मुलाकात की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से बातचीत की उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात की। इसके बाद ICC ने स्पष्ट रुप से बांग्लादेश टीम के लिए वेन्यू बदलने से इंकार कर दिया है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपील की कि- उनका मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाएं। Also Read-Fire At Saint Premanand Flat: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन में स्थित फ्लैट में लगी आग!

   

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।