युवक गंगा में डूबा

ऋषिकेश में युवक गंगा नदी में डूबा, NDRF कर रही खोजबीन

ऋषिकेश के गंगा नदी में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में डूब गया। NDRF और पुलिस टीम उसकी खोज में लगी है।

ऋषिकेश में युवक गंगा नदी में डूबा, NDRF कर रही खोजबीन

ऋषिकेश में युवक गंगा नदी में डूबा

ऋषिकेश के गंगा में नहाते हुए एक युवक डूब गया। NDRF टीम द्वारा नदी में डीप डाइवर उतारे गए हैं और सभी संभावित स्थानों पर युवक की खोजबीन की जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवक की तलाश लगातार जारी है।

तेज बहाव की चपेट में आया

जानकारी के मुताबिक युवक पास स्थित सीताराम आश्रम में कथा सुनने आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने एक अन्य साथी के साथ नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचा। बताया गया कि जिस स्थान पर दोनों युवक नहा रहे थे, वह प्रतिबंधित घाट क्षेत्र है। नहाते समय युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में बह गया।

युवक की पहचान

डूबने वाले युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सीमा रिस्टना, भीकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। युवक के पास मिले परिचय पत्र के अनुसार वह श्रीरंगमलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, श्रीधाम वृंदावन, जिला मथुरा का छात्र था।

प्रशासन की अपील

NDRF एवं पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे एवं रैपिड क्षेत्र में अत्यधिक सावधानी बरतें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रतिबंधित घाटों पर स्नान करने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

झांसी में श्राद्ध के दौरान दर्दनाक हादसा, एक को बचाने की कोशिश में बाप-बेटे समेत 5 की मौत

झांसी में श्राद्ध के दौरान दर्दनाक हादसा, एक को बचाने की कोशिश में बाप-बेटे समेत 5 की मौत

मऊरानीपुर में सुखनई नदी में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई जब वे श्राद्ध क्रिया के लिए नदी में उतरे।

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 3 युवक, मौत:बदनावर के डोलची रोड पोखर में पैर फिसला; परिजनों ने CPR देने की कोशिश की

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 3 युवक, मौत:बदनावर के डोलची रोड पोखर में पैर फिसला; परिजनों ने CPR देने की कोशिश की

बदनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, परंतु वे बच नहीं सके।

सीएम डॉ. मोहन ने धार की घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सीएम डॉ. मोहन ने धार की घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मध्यप्रदेश के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और मुआवजा का ऐलान किया।

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है।

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर