त्रासदी गणेश विसर्जन के दौरान

गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 3 युवक, मौत:बदनावर के डोलची रोड पोखर में पैर फिसला; परिजनों ने CPR देने की कोशिश की

बदनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, परंतु वे बच नहीं सके।

By : सोनिया रायकवार
गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबे 3 युवक, मौत:बदनावर के डोलची रोड पोखर में पैर फिसला; परिजनों ने CPR देने की कोशिश की

धार जिले के बदनावर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम डोलची रोड स्थित पोखर में विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में गए

जानकारी के मुताबिक, पवन उर्फ कान्हा राठौड़, राहुल प्रजापत और निहाल भांभी अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए डोलची रोड स्थित पोखर पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान वे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। तीनों युवकों को पोखर से बाहर निकाला गया और CPR देने की कोशिश की गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

तीनों युवकों को बदनावर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय पवन उर्फ कान्हा राठौड़, 20 वर्षीय राहुल प्रजापत और निहाल भांभी के रूप में हुई है। पवन सुभाष मार्ग, बदनावर का रहने वाला था, जबकि राहुल और निहाल सरस्वती कॉलोनी में रहते थे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंच गए। बताया गया है कि तीनों युवक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। घटना के बाद परिवारों में मातम का माहौल है। तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

CM ने 4-4 लाख की सहायता के दिए निर्देश

घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान हुई इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने धार की घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सीएम डॉ. मोहन ने धार की घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मध्यप्रदेश के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और मुआवजा का ऐलान किया।

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

बिहार के गोपालगंज में शौचालय टंकी की सफाई के दौरान चार कामगारों की मौत हो गई। टंकी में जहरीली गैस के कारण यह दुर्घटना हुई।

ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा: खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत

ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा: खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत

ओंकारेश्वर में एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत सेप्टिक टैंक में गिरने के कारण हो गई। परिवार नागपुर से दर्शन के लिए आया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर