योगी ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम योगी ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

गोरखपुर में सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कई विभागों को कड़ी फटकार लगाई और तेजी लाने के निर्देश दिए।

By : सोनिया रायकवार
कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम योगी ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

गोरखपुर में निर्माणाधीन एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक टूलेन/फोरलेन सड़क के काम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और सेतु निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दो स्थानों पर रुककर किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट बाजार के सामने और हड़हवा फाटक के आगे रुककर निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तुत लेआउट मॉडल देखा और सड़क की लंबाई, चौड़ाई तथा अब तक हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली।

495 करोड़ रुपये से बन रही सड़क

एचएन सिंह चौक से जगेसर पासी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 495.24 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, जबकि सीवर लाइन डालने का काम जल निगम और हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करा रहा है।

काम में तेजी लाने की चेतावनी

निर्माण कार्य की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्योहारों से पहले सड़क हो आवागमन योग्य

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों से पहले सड़क को हर हाल में आवागमन योग्य बनाया जाए। उन्होंने ऐसी व्यवस्था करने को कहा, जिससे निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।

जलनिकासी की भी व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने हेड टू टेल व्यवस्था के तहत जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान सड़क और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न हो।

संबंधित सामग्री

दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता दी।

एक लाख नई सरकारी नौकरियों की शुरुआत 19 सितंबर से, सीएम योगी का ऐलान

एक लाख नई सरकारी नौकरियों की शुरुआत 19 सितंबर से, सीएम योगी का ऐलान

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए एक लाख नौकरियां और पेंशनरों के लिए बढ़ी हुई पेंशन की घोषणा की।

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

गोरखपुर के दो युवाओं ने मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे की सफाई शुरू करके सरकार का ध्यान आकर्षित किया और मुख्यमंत्री से प्रशंसा प्राप्त की।

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पेंशन और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने सहित 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया। गोरखपुर में 119 विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर