उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

योगी सरकार द्वारा 20 IAS का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला, जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

योगी सरकार ने 8 महिला सहित 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, जिनमें से कुछ को 6 महीने के भीतर ही अहम पदों से हटा दिया गया था।

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 ias अधिकारियों का तबादला जिन अफसरों की शिकायतें मिली उनपर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश में देर रात 20 IAS अधिकारियों का तबादला |

योगी सरकार ने देर रात 12 बजे 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें 8 महिला अफसर हैं। 3 अफसर ऐसी हैं, जिन्हें महज 6 महीने में ही अहम पद से हटा दिया गया है। इनमें राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव महानिदेशक सारिका मोहन और महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा शामिल हैं।

6 महीने में तबादला

इसी साल 1 जनवरी को हुए ट्रांसफर में इन तीनों महिला अफसरों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी। हालांकि, पद संभालने के बाद से ही इनकी शिकायतें प्रदेश सरकार तक पहुंच रही थीं। यही वजह है कि 6 महीने 9 दिन में ही इनका ट्रांसफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सुधा वर्मा की विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू से अनबन चल रही थी। उन्हें हटाकर श्रमायुक्त बना दिया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव और महानिदेशक सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी लगातार शिकायतें थीं। उन्हें हटाकर IG रजिस्ट्रेशन बनाया है।

MD रिया केजरीवाल पर गिरी गाज

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव और महानिदेशक बनाया गया। इसके साथ ही PCS से IAS बने कुछ अफसरों को भी तैनाती की गई। राज्य के मध्यांचल क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट और बिजली कटौती के कारण जनता के सड़कों पर उतरने की गाज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की MD रिया केजरीवाल पर गिरी। उन्हें हटाकर विशेष सचिव बाल विकास और पुष्टाहार के पद पर तैनाती दी गई।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

राज्य

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के स्कूल में छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल

संभल, उत्तर प्रदेश में एक स्कूल के छज्जे के गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हुए।

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते गंगा, यमुना सहित 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

राज्य

प्रेम प्रसंग में पिता बन रहे थे रोड़ा, मां-बेटी ने मिलकर कर दी हत्या; महीनेभर बेटे को करती रहीं गुमराह

रायबरेली में एक बेटी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे।

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

राज्य

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से 15 शहरों में भारी बारिश। अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में।