CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

यूपी में नियुक्ति पत्र वितरण

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में 474 नई नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बल दिया गया।

cm योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

CM योगी आदित्यनाथ |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स और 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

नियुक्ति पत्र वितरण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई। आवेदन, परीक्षा से परिणाम तक किसी सिफारिश या दबाव की जरूरत नहीं पड़ी होगी। नीयत साफ, स्पष्ट नीति से परिणाम आने में देर नहीं होती। पिछले 9 साल में सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोई सोचता भी नहीं था कि UP में नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होगी। हमने अलग-अलग आयोग को जवाबदेही के साथ काम दिया है। तकनीक का बेहतर इस्तेमाल। किसी भी युवा के साथ कोई अन्याय न हो जिससे अब निष्पक्ष भर्ती होती है। 

चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

CM योगी ने कहा पिछले 15 दिन में यह हमारा चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। 26 अप्रैल को 60000 पुलिस आरक्षियों की पासिंग आउट परेड। 4 बड़ी नियुक्तियां हुईं। पिछले सप्ताह भी नियुक्ति पत्र दिया। आज यह चौथा कार्यक्रम है। आप का राज्य सरकार का हिस्सा बनने के लिए स्वागत है। सरकार की भी अपेक्षाएं होती हैं। जब योग्य और प्रतिभाशाली युवा हिस्सा बनते हैं तो प्रगति बढ़ेगी। दोनों में बेहतर संबद्ध हैं। इसका परिणाम निष्पक्ष भर्ती है। पैसा लेकर भर्ती होती थी। नौजवानों का शोषण होता था। जाति, महजब, धर्म देखकर नियुक्ति होती थी। तो प्रतिभा हताश होकर पलायन करता था। UP की प्रगति बाधित होती थी। यूपी बीमारू प्रदेश बन गया था। UP अराजकता की ओर चला गया था। नौजवाबनों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

संबंधित सामग्री

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।