मौत का रहस्यमय मामला

छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

वृंदावन के साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

By : शिवम् पांडेय
छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। चार मंजिला इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हुई थी। अब घटना से जुड़ा एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें रसिक दुलारी शरण छत पर नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद नीचे गिरते दिखाई देते हैं। मथुरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CCTV में क्या दिखाई दे रहा है?

सामने आए CCTV फुटेज में रसिक दुलारी शरण पहले छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे दिखाई देते हैं। कुछ देर तक वे वहीं बैठे रहते हैं। इसके बाद वे छत पर जाकर लेटते हुए नजर आते हैं। कुछ समय बाद रसिक दुलारी अचानक उठते हैं और बाउंड्री की तरफ जाते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे छत से नीचे गिर जाते हैं। घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति भी वहां पहुंचता और नीचे की तरफ देखता नजर आता है। हालांकि, सामने आए इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी CCTV समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

मथुरा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला चार मंजिला आवास से स्वयं नीचे गिरने का सामने आया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतक का वास्तविक नाम दीपक लोधी था और वे मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। वे वृंदावन में साधक के रूप में रह रहे थे और रसिक बिहारी शरण के नाम से जाने जाते थे।

मोबाइल फोन की भी जांच

जांच के दौरान पुलिस ने साधकों के आवास की तलाशी ली और मोबाइल फोन से जुड़े फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिवार के सदस्य भी जबलपुर से वृंदावन पहुंचे हैं। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी मिला है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला चार मंजिला इमारत से स्वयं गिरने का प्रतीत होता है। हालांकि, किन परिस्थितियों में यह घटना हुई और इसके पीछे क्या वजह थी, यह जांच का विषय है। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

संबंधित सामग्री

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM गायब, 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं; पुलिस जांच शुरू

अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM गायब, 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं; पुलिस जांच शुरू

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब हो गई हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

शाहजहांपुर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, जलते शव देख मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में दो साधुओं की मौत की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

शिष्य के सुसाइड के बाद प्रेमानंद महाराज का बड़ा फैसला, फिलहाल दर्शन-दीक्षा बंद; ड्रेस कोड भी खत्म

शिष्य के सुसाइड के बाद प्रेमानंद महाराज का बड़ा फैसला, फिलहाल दर्शन-दीक्षा बंद; ड्रेस कोड भी खत्म

मथुरा के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में दर्शन और दीक्षा की व्यवस्था फिलहाल रोक दी गई है। साधकों की वेशभूषा में भी बदलाव हुए हैं।

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

भरतपुर में 10 महीने की शादी के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट मिला; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजस्थान के भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर