उत्तरकाशी में NCC अधिकारियों पर आरोप

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

उत्तरकाशी के एक स्कूल में NCC के दो अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

उत्तरकाशी में NCC के 2 बड़े अफसरों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा। ये अफसर स्कूल में बच्चों को ट्रेनिंग देने आए थे। स्कूल में मौजूद बच्चों ने बताया कि इसी दौरान इन अधिकारियों ने बच्चियों को कमरे में बुलाया और गलत हरकत की।

अधिकारियों की पिटाई

बैड टच करते ही बच्चियां रोते हुए अपनी टीचर और परिजनों के पास गई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों अधिकारियों की पिटाई कर दी गई। बाद में पुलिस को मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होनेकी संभावना है। बता दे उत्तरकाशी के मनेरी थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में बुधवार को बच्चों के लिए NCC की ट्रेनिंग कक्षा चल रही थी। 

आपत्तिजनक हरकतें और छेड़छाड़

क्लास के दौरान ही स्कूल के एक शिक्षक ने पीड़िता से कहा कि NCC अधिकारी उसे बुला रहे हैं। जब छात्रा शिक्षक के साथ NCC कक्ष में पहुंची, तो आरोप है कि वहां मौजूद शिक्षक और NCC अधिकारी दोनों ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें और छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर कमरे से बाहर भागी और रोते हुए अपनी कक्षा में पहुंची। उसने अपनी महिला टीचर और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना का पता चलते ही स्कूल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता मनेरी थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

संबंधित सामग्री

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

असम के रंगिया में एक होटल के कमरे में युवती की उसके प्रेमी द्वारा धारदार चीजों से हमला करके हत्या कर दी गई।

एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, CM साय के निर्देश के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, CM साय के निर्देश के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 7 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप, निखिल कोचिंग डायरेक्टर ने लगाया आरोप

खान सर पर कई लड़कियों के शोषण का आरोप, निखिल कोचिंग डायरेक्टर ने लगाया आरोप

शिक्षक खान सर पर निखिल कुमार ने कई लड़कियों के साथ गलत व्यवहार के आरोप लगाए। निखिल ने पटना में खान सर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस ने सागर में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान पकड़ा।

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

मुंबई के चर्चगेट में अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026