बीजापुर स्कूल घटना

एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, CM साय के निर्देश के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 7 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

By : दिव्या मिस्त्री
एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, CM साय के निर्देश के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर जिले के रूद्राराम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में सात छात्राओं से कथित बैड टच और छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। छात्राओं ने विद्यालय में पदस्थ कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप से की गई थी। शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

CM साय ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सभी बालिका छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

बीजापुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों से ऐसे संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की पड़ताल करने को कहा है। इस समीक्षा का उद्देश्य छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की लापरवाही को रोकना है।

सात छात्राओं ने कलेक्टर के सामने रखी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली सात छात्राओं ने एक साथ बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप के समक्ष कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। छात्राओं की शिकायत में शिक्षक पर अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

14 वर्षीय छात्रा की मां ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को एक पीड़िता की माता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में अध्ययनरत उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या ने 7 अक्टूबर 2025 को गलत नीयत से आपत्तिजनक स्पर्श कर छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिक्षक ने अलग-अलग मौकों पर दोबारा भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया, जिसका छात्रा ने विरोध किया।

BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS और पॉक्सो अधिनियम, 2012 की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पॉक्सो की विशेष अदालत में पेश किया गया।

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से बर्बरता का आरोप, 4 लड़कियों पर POCSO एक्ट में केस

छतरपुर के सखी केंद्र में चार नाबालिग लड़कियों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की। पीड़िता अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने POCSO एक्ट समेत मामले दर्ज किए।

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली में नाबालिग से रेप का आरोप, 12 दिन में चौथा मामला: सोशल मीडिया पर दोस्ती, होटल में बुलाकर वारदात

दिल्ली के वजीराबाद में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना, पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर