धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

उत्तराखंड में विशेष अभियान शुरू

धामी सरकार ने 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान फिर से किया शुरू

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, उत्तराखंड में 4 जुलाई से 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।

धामी सरकार ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान फिर से किया शुरू

उत्तराखंड में विशेष अभियान शुरू |

उत्तराखंड सरकार 4 जुलाई से एक बार फिर 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान की शुरुआत करने जा रही है। CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराएंगे।

CM के निर्देश पर फिर शुरू होगा अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है। इसी सोच के तहत अधिकारी और कर्मचारी खुद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत 4 जुलाई से यह अभियान दोबारा शुरू किया जा रहा है।

विशेष शिविर का आयोजन

इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और तहसीलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो जन शिकायतों का समाधान करेंगे। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। CM ने बताया कि दिसंबर में चलाए गए 45 दिवसीय 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत प्रदेशभर में 681 शिविर आयोजित किए गए थे। इनमें 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। इस दौरान करीब 33000 जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। इस पहल को सुशासन की एक बेहतर कार्यप्रणाली के रूप में भी सराहा गया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

राज्य

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

राज्य

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई प्रमुख तीर्थ यात्राएं प्रभावित हुई हैं, कई सड़कें बंद।

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

लाइफ स्टाइल

इस मिठाई में न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, आसान है रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई अरसा को आप घर पर चावल और गुड़ से आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।