उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया सियासत करने का आरोप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस पर आरोप लगाया, कहा बिना तथ्य के राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।

By : सोनिया रायकवार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया सियासत करने का आरोप

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के शुद्धिकरण विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था।

हल्द्वानी में शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए तूल देने का आरोप लगाया है।

‘तथ्य और प्रमाण के साथ बात रखे कांग्रेस’

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई ठोस तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण कराया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को बेवजह तूल देकर समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से अपील की कि संवेदनशील विषयों पर राजनीति करने के बजाय तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर अपनी बात रखी जाए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी समाज को जोड़ने की होनी चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों को हवा देने की जिससे सामाजिक तनाव बढ़े।

FIR के बाद और तेज हुई सियासत

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मामला दर्ज किया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की जांच एसपी क्राइम जगदीश चंद्र को सौंप दी है।

पूरे उत्तराखंड से मिलीं 80 शिकायतें

नैनीताल एसएसपी के मुताबिक पुलिस को इस मामले को लेकर पूरे उत्तराखंड से करीब 80 शिकायतें और याचिकाएं मिली थीं। इनमें नैनीताल जिले से 19 शिकायतें शामिल थीं, जिनमें एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।

एसएसपी ने बताया कि सभी शिकायतों की कानूनी जांच के बाद अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। अंजू इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाली पहली व्यक्ति बताई गई हैं।

जांच में सामने आएगी वास्तविक वजह

एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शुद्धिकरण यज्ञ के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और पूरे मामले की परिस्थितियां क्या थीं।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी के बयान के बाद विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। अब निगाहें पुलिस जांच और उसके सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की अदालत में पेशी हुई। यह मामला पहले हुए प्रदर्शन और पुतला दहन से जुड़ा है।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

एमपी बीजेपी के कोर ग्रुप में 20 से ज्यादा मुद्दों पर मंथन, सरकार-संगठन के तालमेल पर जोर

एमपी बीजेपी के कोर ग्रुप में 20 से ज्यादा मुद्दों पर मंथन, सरकार-संगठन के तालमेल पर जोर

मध्यप्रदेश भाजपा ने आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक की, जिसमें सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान की अपील की, इसे जीवन बचाने का उपहार बताया।

राहुल गांधी बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, बीमारी से बच्चों की मौत के दावों पर सियासत तेज

राहुल गांधी बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, बीमारी से बच्चों की मौत के दावों पर सियासत तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालाघाट में बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरे को बीजेपी ने राजनीतिक स्टंट कहा, जबकि कांग्रेस ने इसे जमीनी हकीकत उजागर करने की कोशिश बताई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर