प्रतिभा को मिलेगी नई पहचान: CM धामी ने 3.75 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्प...

उत्तराखंड में नया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

प्रतिभा को मिलेगी नई पहचान: CM धामी ने 3.75 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में 3.75 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया, जो खिलाड़ियों को उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रतिभा को मिलेगी नई पहचान cm धामी ने 375 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण

देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुड़की में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा 3.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल परिसर का निरीक्षण किया, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। आज खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, सम्मान और अवसर मिल रहे हैं, जिससे भारत वैश्विक खेल मंच पर लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी इसी सोच के साथ खेल नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।

खिलाड़ियों के हित में ऐसे प्रयास लगातार जारी रखेगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, खेल छात्रवृत्ति और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उनका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि रुड़की में बने इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी खेल अवसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के हित में ऐसे प्रयास लगातार जारी रखेगी।
 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

राज्य

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी। 12 जिलों में खतरा, स्कूल बंद और राहत कार्य तेज।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

राज्य

उत्तराखंड में बारिश का कहर , देहरादून में 3 मकान गिरे,80 घरों में घुसा पानी,सड़कें बनीं तालाब, घुटनों तक भरा पानी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव हुआ है। कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

राज्य

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' शुरू किया, जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी रोजगार, शिक्षा, पर्यटन के लिए सुझाव देंगे।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।