उत्तराखंड कैबिनेट बैठक

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और कई अहम फैसलों पर सरकार की मुहर लग सकती है। बैठक को लेकर संबंधित विभागों ने प्रस्ताव तैयार किए हैं।

इन विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक और परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे जा सकते हैं। सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों का असर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता से जुड़ी सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

जनसमस्याओं पर सीएम धामी ने दिए निर्देश

कैबिनेट बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

दिव्यांग कुलदीप को तत्काल सहायता

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कुलदीप की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और ट्राईसाइकिल देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना चाहिए।

संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात

मुख्यमंत्री ने राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान पर लगातार काम कर रही है।

अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर है, जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार अंतिम फैसला ले सकती है।

संबंधित सामग्री

बनबसा में 4 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, पहली बार चंपावत में जुटेगा मंत्रिमंडल

बनबसा में 4 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, पहली बार चंपावत में जुटेगा मंत्रिमंडल

उत्तराखंड के चंपावत में 4 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट बैठक होगी। पहली बार देहरादून से बाहर इस जिले में आयोजित। मुद्दों और विकास पर चर्चा।

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली मंजूरी, CM धामी ने करोड़ों की योजनाओं पर लगाई मुहर

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली मंजूरी, CM धामी ने करोड़ों की योजनाओं पर लगाई मुहर

उत्तराखंड सरकार ने सड़क, पुलिया, और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की, जिससे स्थानीय सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 13,790 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर