उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 सर्वेक्षण

2027 से पहले धामी का दम! सर्वे में BJP को 54 सीटों का अनुमान, कांग्रेस 14 पर

2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सर्वेक्षण में भाजपा 54 सीटों के साथ आगे, कांग्रेस 14 सीटों पर; महिला आरक्षण और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों पर धामी सरकार को व्यापक समर्थन मिला।

By : सोनिया रायकवार
2027 से पहले धामी का दम! सर्वे में BJP को 54 सीटों का अनुमान, कांग्रेस 14 पर

 

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक हालिया ग्राउंड सर्वे ने राज्य की सियासत को लेकर दिलचस्प तस्वीर पेश की है। सर्वे के मुताबिक, अगर मौजूदा जनमत चुनावी नतीजों में बदलता है तो 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 54 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर सिमट सकती है। सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार के कामकाज को लेकर अलग-अलग उम्र और सामाजिक वर्गों के लोगों से राय ली गई। आंकड़े धामी सरकार के लिए सकारात्मक संकेत के तौर पर देखे जा रहे हैं।

महिलाओं के आरक्षण को 88% समर्थन

सर्वे में महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी के फैसले को 88 फीसदी लोगों ने पूरी तरह समर्थन दिया। वहीं, सिर्फ 5 फीसदी लोगों ने इसका पूरी तरह विरोध किया। देवभूमि की पहचान और मूल स्वरूप को बनाए रखने के सवाल पर भी धामी सरकार को मजबूत समर्थन मिला। सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया।

अलग-अलग सामाजिक वर्गों में भी समर्थन

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी को अलग-अलग सामाजिक वर्गों में समर्थन मिला। बनिया/कायस्थ वर्ग में 57.3 फीसदी, OBC में 50.6 फीसदी और पंजाबी-सिख समुदाय में 49.7 फीसदी लोगों ने समर्थन जताया। वहीं ब्राह्मण वर्ग में 46.3 फीसदी, राजपूत वर्ग में 46.1 फीसदी और अनुसूचित जाति वर्ग में 45.3 फीसदी समर्थन दर्ज किया गया।

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ा समर्थन

उम्र के अलग-अलग वर्गों में भी मुख्यमंत्री धामी को समर्थन मिलता दिखा। 18 से 25 वर्ष के लोगों में 37.8 फीसदी, 26 से 35 वर्ष में 43 फीसदी और 36 से 50 वर्ष की उम्र में 46.8 फीसदी लोगों ने समर्थन जताया। 51 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में यह आंकड़ा 50.3 फीसदी, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 51.8 फीसदी रहा।

UCC और नकल विरोधी कानून का असर?

सर्वे में समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त नकल विरोधी कानून, महिला सशक्तिकरण, विकास और देवभूमि की पहचान से जुड़े मुद्दों को भी मुख्यमंत्री की स्वीकार्यता से जोड़कर देखा गया है। सर्वे के अनुसार इन मुद्दों पर सरकार के फैसलों ने अलग-अलग सामाजिक और आयु वर्गों के बीच धामी सरकार की पकड़ मजबूत करने में भूमिका निभाई है।

2027 से पहले BJP के लिए बड़ा संकेत

70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को 54 और कांग्रेस को 14 सीटों का अनुमान 2027 चुनाव से पहले भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि, यह एक सर्वे का अनुमान है और वास्तविक चुनाव परिणाम मतदाताओं के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे। सर्वे का व्यापक संकेत यही है कि फिलहाल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार को विकास, सुशासन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

संबंधित सामग्री

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर