CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश में नयी नियुक्तियाँ

CM योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा - बेटियां पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश में लेखा परीक्षकों की नई नियुक्तियाँ हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और पूर्व व्यवस्था पर टिप्पणी की।

cm योगी ने नव नियुक्त लेखा परीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र कहा - बेटियां पीछे नहीं

CM योगी |

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों एवं स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के लिए नव चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विपक्ष पर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले हर पेपर लीक हो जाता था लेकिन अब इसके पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने वित्त मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर से कई कैंडिडेट चयनित हुए है। वित्त मंत्री वहीं के हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि किसका चयन किया है। पहले पेपर लीक होता था तो जो बचा रहता था वह चाचा भतीजे पूरा कर देते थे।  

मेधावियों को सम्मान और नौकरी

CM ने कहा कि पहले भर्ती में कई जगह से भर्ती बोर्ड को सूची भेजी जाती थी। वहीं, बोर्ड का अध्यक्ष सूची के अनुपात में अपनी अलग से सूची बना लेता था जिसका नतीजा था कि कुछ बचता नहीं था। यह व्यवस्था खत्म हुई और मेधावियों को सम्मान मिल रहा है उन्हें नौकरी मिल रही है। अब हर जाति संप्रदाय के लोग चयनित होकर आए हैं। हमारे गोरखपुर का भी एक सरदार ऑडिटर बनाया गया है। 

‘बेटियां पीछे नहीं’ 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लखनऊ की मुस्लिम बेटी का चयन हुआ है। यह सबूत है कि कहीं किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हुआ। इसके लिए बोर्ड को बधाई देता हूं। जो भी युवा योग्य होगा उसे नौकरी मिलेगी और अयोग्य लोगों की यहां दाल नहीं गलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वालों में बड़ी संख्या में बेटियां है। यह साबित करता है कि बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं और उन्हें हर हाल में अधिकार देना ही पड़ेगा। कोई कितना भी विरोध करे लेकिन बेटियों को कोई पीछे नहीं कर सकता है।

संबंधित सामग्री

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।