उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियाँ

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान

UP में चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच से चुनावी अभियान की न सिर्फ शुरुआत की, बल्कि पहले उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया। ओवैसी ने BJP को हराने के लिए गठबंधन की बात करके BJP विरोधी खेमे में खलबली मचा दी। गठबंधन सपा से करेंगे या बसपा से? इसे लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

गठबंधन को तैयार

लखनऊ में ओवैसी ने कहा- हमारी पार्टी यूपी में भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार है, बशर्ते गठबंधन में हमें इज्जत की निगाह से देखा जाए। बराबरी का रुतबा मिले। हम पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पार्टी का पहला प्रत्याशी

मुस्लिम वोटों के सपा के साथ होने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी नाराज हो गए, कहा- कोई किसी के साथ नहीं है। AIMIM पार्टी मजबूती के साथ उभरी। जो लोग इस तरह की बकवास कर रहे हैं, उन्हें अंदाजा हो जाएगा। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी बहराइच पहुंचे और वहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मटेरा विधानसभा से पार्टी के UP अध्यक्ष शौकत अली को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा- अब दरी नहीं बिछाई जाएगी, बल्कि हिस्सेदारी और बराबरी की बात होगी। सभी जानते हैं कि BJP की सरकार चाहे यूपी में हो या देश के किसी अन्य राज्य में, वहां बुलडोजर किसके घरों पर चलता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर ओवैसी की सुरक्षा में चूक! कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे AIMIM प्रमुख

भोपाल एयरपोर्ट पर AIMIM प्रमुख ओवैसी की सुरक्षा में चूक हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को प्रभावित किया।

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों, रसोइयों, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने के साथ उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी।

सरकारी खरीद में स्थानीय उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में भी वृद्धि

सरकारी खरीद में स्थानीय उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी, महिला, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में भी वृद्धि

उत्तर प्रदेश में GeM पर MSE, महिला उद्यमियों, एससी-एसटी और स्टार्टअप फर्मों के पंजीकरण में काफी वृद्धि हुई।

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

उत्तर प्रदेश में जेम पर फर्मों की संख्या में वृद्धि, महिला और एससी-एसटी उद्यमियों की भागीदारी में भी तेजी।

CM योगी के बुलंदशहर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

CM योगी के बुलंदशहर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे, दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर