UPTET-2026 परीक्षा तिथियाँ घोषित

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

UPTET-2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर होगी। AI आधारित CCTV के जरिये निगरानी, कड़ी सुरक्षा और सहायता केंद्र स्थापित किये जाएंगे।

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

UPTET-2026 परीक्षा तिथियाँ घोषित

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 5 पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी पहली बार AI आधारित CCTV कैमरों और इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानूनी रोक भी लागू रहेगी। 

अभ्यार्थिययों के लिए व्यवस्थाएं

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए रेन बसेरा, पेयजल, शौचालय और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और प्रतिबंधित सामान रखने के लिए अलग व्यवस्था होगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मोबाइल फोन साथ न रखने और परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाने के आदेश दिए हैं। 

परीक्षा की जानकारी

राजधानी लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 2 और 3 जुलाई को परीक्षा 2-2 पालियों में होगी, जबकि 4 जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर एंट्री बंद कर दी जाएगी। 2 और 3 जुलाई की दोनों पालियों में 19,734-19,734 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि 4 जुलाई की पहली पाली में 17,518 अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा संचालन के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। 

 बस अड्डों पर सहायता केंद्र 

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और प्रमुख बस अड्डों पर सहायता केंद्र भी बनाए गए। यहां एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षा केंद्र का स्थान और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हर केंद्र पर एक दारोगा की निगरानी में विशेष टीम तैनात की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि 2 और 3 जुलाई को 2 पालियों में परीक्षा होगी जो सुबह 9:30 से 12 व दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी।

CM का बड़ा फैसला

परीक्षा से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी समीक्षा बैठक की, जिसमें पहले से नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों को ध्यान में रखकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया है कि जो शिक्षक पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उनके लिए अलग से TET परीक्षा कराई जाएगी। इस फैसले से उन शिक्षकों को बहुत बड़ी राहत मिली, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपनी नौकरी को लेकर बेहद चिंता में थे।

संबंधित सामग्री

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हालात बिगड़े, उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा

उत्तराखंड में नवनिर्मित बैली ब्रिज बह गया, बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी बारिश और बाढ़ का कहर जारी।

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल निर्देश दिए, जिसमें गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में नर्स ने अस्पताल संचालक और भांजे पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

यूपी की महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

यूपी की महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने महिलाओं को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए नई योजना की घोषणा की है, जो 2027 चुनाव से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026