शी जिनपिंग का भारत दौरा

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए हैं। वे BRICS समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

By : शिवम् पांडेय
7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

शी जिनपिंग का भारत दौरा

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। 2020 की गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। जिनपिंग नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को भारत और चीन के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। जिनपिंग के भारत पहुंचने के बाद अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली उनकी मुलाकात पर है। दोनों नेताओं के बीच शनिवार शाम द्विपक्षीय बैठक होगी। माना जा रहा है कि बातचीत में दोनों देशों के रिश्तों और आगे की दिशा पर चर्चा हो सकती है।

मोदी-जिनपिंग की आज मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात आज शाम होगी। गलवान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में इस बैठक पर भारत और चीन के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर रहेगी। दोनों नेता आपसी रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। सीमा पर तनाव के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर भी चलता रहा है। ऐसे में यह बैठक आगे के रिश्तों के लिए अहम मानी जा रही है।

10 साल बाद साथ दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

BRICS समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 10 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले तीनों नेता 2016 में गोवा में हुए BRICS समिट में साथ दिखाई दिए थे। उस समय समिट से पहले 15 अक्टूबर को तीनों नेताओं की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वे भारतीय अंदाज के कपड़ों में नजर आए थे।

BRICS पर भी रहेगी नजर

नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल हो रहे हैं। जिनपिंग का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत-चीन संबंधों को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। इसलिए BRICS बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली बातचीत को खास अहमियत दी जा रही है।

मोदी की कई नेताओं से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इनमें शी जिनपिंग के अलावा दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे। इन बैठकों में व्यापार, आपसी सहयोग, वैश्विक मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विषयों पर बातचीत हो सकती है। BRICS समिट के दौरान होने वाली इन मुलाकातों को भारत की कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र देने की मांग, मिलिंद देवरा ने PM मोदी को लिखा पत्र

कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और सूझबूझ के लिए अशोक चक्र की मांग की गई है, जिन्होंने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई।

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

PM मोदी से बात करते भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई पायलट कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर राजघाट में बापू को नमन: PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती के मौके पर देश के विभिन्न नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

CM डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट,ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की और मध्यप्रदेश के विकास और निवेश पर चर्चा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर