बॉक्स ऑफिस ड्रामा

‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

अक्षय कुमार की 'हैवान' ने किया निराश, जबकि 'हनुमान अंश' ने 200 करोड़ की कमाई कर दर्शकों का दिल जीता।

By : सोनिया रायकवार
‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

 

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त मुकाबला दिलचस्प हो गया है। एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ ने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। रिलीज के करीब पांच हफ्ते बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।

‘हैवान’ की ओपनिंग ने किया निराश

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। फिल्म को देशभर में 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, लेकिन पहले दिन कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।‘हैवान’ ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 3.60 करोड़ रुपये रहा। विदेशों से फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका शुरुआती वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ रुपये पहुंचा।

‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन भी मचाया धमाल

जहां ‘हैवान’ को शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म ने रिलीज के 36वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन करीब 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

बड़े स्टार्स की फिल्मों पर भारी पड़ा ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के लिए भी चुनौती बनती नजर आ रही है। फिल्म ने करीब एक महीने का सफर पूरा करने के बाद भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। ‘टॉक्सिक’ के बाद अब ‘हैवान’ की रिलीज के बीच भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि फिल्म किसी बड़े सुपरस्टार के नाम के बजाय अपनी कहानी, आस्था और नीम करोली बाबा से जुड़े भावनात्मक जुड़ाव के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

अब वीकेंड पर टिकी ‘हैवान’ की उम्मीदें

‘हैवान’ की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन अब नजर वीकेंड कलेक्शन पर है। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आता है, तो शुरुआती सुस्ती की भरपाई हो सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस की कहानी में ‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम है। एक तरफ नई रिलीज ‘हैवान’ रफ्तार पकड़ने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ पांचवें हफ्ते में भी अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर नया खेल लिखती नजर आ रही है।

संबंधित सामग्री

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है, जो आज रिलीज हुई है।

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला केस में कार्रवाई, 65 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

डीनो मोरिया को मीठी नदी डीसिल्टिंग परियोजना के कथित घोटाले में EOW ने पूछताछ की। इस परियोजना में 65 करोड़ से अधिक का वित्तीय घोटाला शामिल है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर