यूपी चुनाव 2027: महिलाओं पर फोकस

यूपी की महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने महिलाओं को ब्याज मुक्त कर्ज देने के लिए नई योजना की घोषणा की है, जो 2027 चुनाव से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By : शिवम् पांडेय
यूपी की महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

यूपी चुनाव 2027: महिलाओं पर फोकस

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समेत सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच योगी सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने की तैयारी में है। इस योजना का फायदा राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को देने की बात कही गई है।

3 किश्तों में मिलेगा कर्ज

जानकारी के मुताबिक महिलाओं को यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि तीन चरणों में मिलेगी। पहली किश्त के तौर पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। समय पर इसका भुगतान करने वाली महिलाओं को दूसरी किश्त में 30 हजार रुपये का कर्ज मिलेगा। इसके बाद दूसरी किश्त चुकाने पर तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक की क्रेडिट लिमिट दी जाएगी। इस तरह तीनों चरणों को मिलाकर महिला लाभार्थी को कुल 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज मिल सकेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को छोटे कारोबार शुरू करने और पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद देना है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार की ओर से महिला समूहों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है। इसके अलावा ई-रिक्शा योजना के तहत 2 लाख रुपये तक के वाहनों की खरीद पर भी विचार किया जा रहा है। प्रदेश में 100 महिला शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनाव से पहले महिला फोकस

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सरकार के लगातार फैसलों को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। सरकार का फोकस महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर है। इससे पहले भी महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने की योजना की चर्चा सामने आई थी। अब 1 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त कर्ज के ऐलान से महिला वोटरों पर सरकार का फोकस और साफ नजर आ रहा है।

2027 में होंगे विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा। चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव से पहले महिलाओं के लिए किए जा रहे इन ऐलानों को भाजपा सरकार की चुनावी रणनीति के लिहाज से भी देखा जा रहा है।
 

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर