अब अंडों पर लिखी मिलेगी एक्सपायरी डेट, योगी सरकार का आदेश

up-government-egg-expiry-date-order-yogi-adityanath

अब अंडों पर लिखी मिलेगी एक्सपायरी डेट, योगी सरकार का आदेश

अब अंडों पर लिखी मिलेगी एक्सपायरी डेट योगी सरकार का आदेश

Egg Expiry Date Order: अगर आप अंडे खाते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। अब हर अंडे पर आपको एक्सपायरी डेट लिखी हुई मिलेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1 अप्रैल से अंडे का कारोबार करने वालों के लिए हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना जरूरी कर दिया है। साथ ही जिस दिन मुर्गी ने अंडा दिया है वह तारीख भी लिखी हुई मिलेगी। 

अंडों पर लिखी मिलेगी एक्सपायरी डेट

अंडों पर एक्सपायरी

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों और मुर्गी पालन करने वालों को अनिवार्य तौर पर इस नियम का पालन करना होगा। बता दें कि अगर मुर्गी के अंडे को लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान पर रखा जाए, तो वह दिए जाने के 2 हफ्तों के अंदर खाने के लिए सुरक्षित रहता है। इसके अलावा अगर उसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाए, तो 5 हफ्तों तक अंडे को खाया जा सकता है। नए नियम का पालन नहीं करने पर या तो बाजारों में अंडों की खेप को नष्ट किया जाएगा या फिर अंडों पर 'इंसानों के खाने लायक नहीं' की मुहर लगाई जाएगी।

https://youtube.com/shorts/LcRYLkE7Lws?si=BbTFxXMHodcswTcM

Egg Expiry Date Order: 2 कोल्ड स्टोरेज

खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार, अंडों को सब्जियों के साथ कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि उन्हें अलग-अलग तापमान की जरूरत होती है। UP में अंडों के लिए केवल 2 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनमें पहला आगरा में और दूसरा झांसी में। पशुपालन और डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि यह पाया गया कि कई मामलों में खाद्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, और उपभोक्ता भी इस बारे में अनजान थे।

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।