उज्जैन में नया रेप्टाइल पार्क

सीएम डॉ. यादव ने किया रेप्टाइल पार्क का निरीक्षण, कहा- होमगर्डों को भी दी जाए सांप पकड़ने की ट्रेनिंग

उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क का निरीक्षण किया गया, जहां सर्पों के संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की गई है।

सीएम डॉ. यादव ने किया रेप्टाइल पार्क का निरीक्षण, कहा- होमगर्डों को भी दी जाए सांप पकड़ने की ट्रेनिंग

सीएम डॉ. यादव ने किया रेप्टाइल पार्क का निरीक्षण

उज्जैन को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 जुलाई को बसंत विहार क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क (सर्प उद्यान) एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 रेस्क्यू करने का विशेष प्रशिक्षण 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होमगार्ड के जवानों को भी सांप पकड़ने और सुरक्षित रेस्क्यू करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बार रिहायशी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे समय प्रशिक्षित होमगार्ड जवान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू कर सकेंगे। इससे वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और आमजन में भय की स्थिति भी कम होगी। बता दें, रेप्टाइल पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां आगंतुकों के लिए विशेष विजिटर जोन, विभिन्न प्रजातियों के सर्पों और अन्य सरीसृपों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी क्षेत्र, जनसुविधा केंद्र, चिकित्सालय, पोस्टमार्टम कक्ष, इंटरप्रिटेशन सेंटर, रिसर्च सेंटर, एजुकेशन सेंटर तथा अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्नेक पार्क भी विकसित किया जाएगा, जहां सर्पों के प्राकृतिक व्यवहार और उनके संरक्षण से जुड़ी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।

संरक्षण और जागरूकता का बनेगा प्रमुख केंद्र

रेप्टाइल पार्क का उद्देश्य केवल सर्पों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि लोगों में सांपों और अन्य सरीसृपों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। यह केंद्र आमजन को यह समझाने का प्रयास करेगा कि अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए उपयोगी होते हैं और जैव विविधता के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्प उद्यान के माध्यम से लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी, वहीं बच्चों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सरीसृपों के वैज्ञानिक अध्ययन का अवसर भी मिलेगा। यह केंद्र संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवासों के महत्व और जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही रेस्क्यू सेंटर के माध्यम से घायल अथवा संकटग्रस्त सर्पों का उपचार और पुनर्वास भी किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने उत्तर भारत में एक बड़े ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें 2 किलो हेरोइन और रंगदारी की बड़ी रकम बरामद की गई।

छत्तीसगढ़: 33 जिलों में बनेंगे उद्यमिता विकास केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एलान

छत्तीसगढ़: 33 जिलों में बनेंगे उद्यमिता विकास केंद्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एलान

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें उद्यमिता और नवाचारों पर जोर दिया गया।

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती संख्या पर खुशी व्यक्त की। भारत में नए शावकों के जन्म से चीतों की संख्या 56 हो गई।

रेगिस्तान में पहली बार ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम का लाइव टेस्ट, 20 दलों ने दिखाई तकनीक

रेगिस्तान में पहली बार ड्रोन-एंटी ड्रोन सिस्टम का लाइव टेस्ट, 20 दलों ने दिखाई तकनीक

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना ने 'ड्रोनाथन-2026' का आयोजन किया, जिसमें ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीकों की परीक्षा की गई।

कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी, KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म; कुनबा 56 हुआ,CM डॉ यादव ने जताई खुशी

कूनो में गूंजी चीतों की नई किलकारी, KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म; कुनबा 56 हुआ,CM डॉ यादव ने जताई खुशी

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता KGP12 द्वारा चार शावकों को जन्म देने से भारत में चीतों की संख्या 56 हो गई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर