ट्विशा शर्मा केस में आज फिर सुनवाई, CBI ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की

ट्विशा शर्मा केस में सुनवाई

ट्विशा शर्मा केस में आज फिर सुनवाई, CBI ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की

भोपाल में ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई जारी, सीबीआई ने आरोपी पति और सास की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी।

ट्विशा शर्मा केस में आज फिर सुनवाई cbi ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की

भोपाल।बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में मंगलवार को एक बार फिर अदालत में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती आदित्य बांदिल (कोर्ट जी-14) की अदालत में हुई, जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरोपी पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाने का अनुरोध किया। फिलहाल अदालत के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच बाकी

सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता और भाई भी अदालत पहुंचे और पूरी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी अंतिम चरण में नहीं पहुंची है और कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच बाकी है। ऐसे में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखना आवश्यक है, ताकि जांच निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से पूरी की जा सके।

जांच पूरी होने में अभी कुछ समय लगेगा

सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले में कई गवाहों के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने आरोपियों से जब्त किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी होने की जानकारी भी दी। एजेंसी के अनुसार, इन डिजिटल साक्ष्यों से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, इसलिए जांच पूरी होने में अभी कुछ समय लगेगा।

तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने यह भी कहा कि समर्थ सिंह के लैपटॉप तक पहुंच जांच के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अब तक उसका पासवर्ड उपलब्ध नहीं हो सका है। एजेंसी का कहना है कि लैपटॉप में मौजूद संभावित डिजिटल साक्ष्यों की जांच तभी संभव होगी, जब उसका पासवर्ड प्राप्त होगा। इससे मामले की कड़ियों को जोड़ने और जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सीबीआई ने अदालत को यह भी संकेत दिया कि यदि जांच के दौरान आवश्यकता महसूस हुई तो दोनों आरोपियों की दोबारा पुलिस रिमांड भी मांगी जा सकती है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब पूरे मामले में अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि सीबीआई की मांग स्वीकार कर ली जाती है, तो दोनों आरोपी 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे और इस दौरान जांच एजेंसी मामले की आगे की जांच जारी रखेगी।

संबंधित सामग्री

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

राज्य

वृद्धाश्रम में दो दिन रखा रहा पिता का शव, बच्चे अंतिम संस्कार तक नहीं पहुंचे, मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

भोपाल में वृद्धाश्रम में रह रहे घनश्याम की मौत के बाद उनके परिवार ने अंतिम संस्कार में भाग नहीं लिया। परिवार ने आश्रम को ही अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंप दी।

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा

भोपाल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बारिश के बावजूद यात्रा में उत्साह बना रहा।