आगरा में जिप लाइन से गिरा नाबालिग, माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत

त्रासदी आगरा की जिप लाइन पर

आगरा में जिप लाइन से गिरा नाबालिग, माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत

आगरा में जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय कुनाल की मौत हो गई। सेफ्टी बेल्ट फेल होने के कारण वह 45 फीट से गिरा। संचालक हिरासत में लिया गया।

आगरा में जिप लाइन से गिरा नाबालिग माता-पिता के सामने तड़प-तड़पकर मौत

आगरा में जिप लाइन से गिरा नाबालिग |

आगरा में चूड़ी कारोबारी के 16 साल का बेटा 45 फीट ऊंची जिप लाइन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। नाबालिग जिप लाइन झूले से जैसे ही दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसके सेफ्टी बेल्ट का हुक खुल गया और नीचे गिर गया। उसकी माता-पिता के सामने ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

संचालक हिरासत में 

घटना शहर के ताजगंज में हुई। कुनाल माता-पिता के साथ फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद कर दिया। वहीं जिप लाइन संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा- मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ ताजगंज थाने में FIR दर्ज कर दी गई है। माता-पिता बेटे से लिपटकर रोते-रोते बेसुध हो गए। पिता ने रोते हुए कहा- जिप लाइन संचालकों की लापरवाही से मेरा बेटा चला गया। मैं तो उसे घुमाने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊं।

कैसे हुआ हादसा?

मृतककुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। 400 रुपए की टिकट खरीदी। जब वह जिप लाइन पर जाने लगा तो छोटे भाई मयंक से बोला- तुम मेरा वीडियो बनाना। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया फिर बेल्ट पहनाई। फिर उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर जमीन पर आ गिरा। माता-पिता ने दौड़कर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

पोछा लगाने के 10 मिनट बाद गायब हो जाती है खुशबू? बाल्टी में डालें ये 1 चीज, देर तक महकेगा घर

लाइफ स्टाइल

पोछा लगाने के 10 मिनट बाद गायब हो जाती है खुशबू? बाल्टी में डालें ये 1 चीज, देर तक महकेगा घर

जानिए कैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके आप अपने घर को लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू से महका सकते हैं. यह सस्ता और असरकारक उपाय है.

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

भारत सरकार लिखी कार से नवविवाहित जोड़े का अपहरण करने की कोशिश, महिला से छेड़छाड़; 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज में नवविवाहित जोड़े के साथ लूटपाट, अपहरण का प्रयास और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना गुरुवार को हुई, तीन अपराधी गिरफ्तार।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

प्रयागराज में CJP के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, तेज बारिश में प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राज्य

प्रयागराज में CJP के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, तेज बारिश में प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रयागराज में NEET पेपर लीक के विरोध में CJP के समर्थन में छात्रों ने तेज बारिश में भी प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी।