टैंकर हादसा भोपाल में

राजधानी भोपाल में सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा, लोगों ने लूटा:चालक-क्लीनर घायल

भोपाल के कोहेफिजा चौराहे पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर तेल फैल गया और स्थानीय लोगों ने तेल इकट्ठा किया।

By : दिव्या मिस्त्री
राजधानी भोपाल में सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा, लोगों ने लूटा:चालक-क्लीनर घायल

कहते है भोपाली किसी ने नहीं डरता और ये भी कहते है भोपाली के सामने जहर भी हो तो उसे भी चुरा लेगा... चौकिए मत हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि कल भोपाल के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2:30 बजे की है। हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। दोनों की हालत सामान्य है।

मौके पर लोगों की लंबी कतार

हादसे के बाद सड़क पर तेल फैलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बड़ी संख्या में लोग डिब्बे और अन्य बर्तनों में सोयाबीन तेल भरते नजर आए। इसके चलते मौके पर लोगों की लंबी कतार लग गई।

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा

जांच में यह भी सामने आया है कि टैंकर रेत घाट से लालघाटी की ओर जा रहा था। और कोहेफिजा चौराहे के पास अचानक टायर फटने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात भी प्रभावित होता हुआ दिखाई दे रहा है।

बता दे कि घटना कि सूचना मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। टैंकर में कितना तेल भरा था और कितना तेल सड़क पर फैला, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।


संबंधित सामग्री

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, रिश्तेदार की दुकान पर पहुंचा युवक दवा खाने के बाद तड़पता रहा- डेढ़ मिनट में मौत

भोपाल में 30 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय की अचानक दुकान पर मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।

13 Oct 2026
भोपाल में त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच, मिलावटी मावा-पनीर पर रहेगी नजर

भोपाल में त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों और डेयरियों की जांच, मिलावटी मावा-पनीर पर रहेगी नजर

त्योहारों के दौरान भोपाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

13 Oct 2026
भोपाल AIIMS में पहली बार जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी:4 विभागों के विशेषज्ञों ने 8 घंटे ऑपरेशन कर पुरुष को बनाया महिला

भोपाल AIIMS में पहली बार जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी:4 विभागों के विशेषज्ञों ने 8 घंटे ऑपरेशन कर पुरुष को बनाया महिला

AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने पहली बार जटिल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी की है, जिसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शामिल थे।

13 Oct 2026
भोपाल के सरकारी हॉस्टल में लापरवाही! भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार

भोपाल के सरकारी हॉस्टल में लापरवाही! भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार

भोपाल के एक स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने से 13 बच्चे बीमार पड़ गए, घटना से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे।

11 Oct 2026
भोपाल में CBI का बड़ा एक्शन, 2 लाख की रिश्वत लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार

भोपाल में CBI का बड़ा एक्शन, 2 लाख की रिश्वत लेते CGST अधीक्षक गिरफ्तार

भोपाल में CBI ने CGST के अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। अधिकारी ने स्क्रैप कारोबारी से बदले में मासिक रिश्वत मांगी थी।

11 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर