South Films Shooting in Satpura Valleys: सतपुड़ा की घाटियों में सिनेमा का जादू, ...

tamia-patalakot-south-films-shooting-begins-in-satpura-valleys

South Films Shooting in Satpura Valleys: सतपुड़ा की घाटियों में सिनेमा का जादू, तामिया-पातालकोट में साऊथ फिल्मों की शूटिंग शुरू

south films shooting in satpura valleys सतपुड़ा की घाटियों में सिनेमा का जादू तामिया-पातालकोट में साऊथ फिल्मों की शूटिंग शुरू

South Films Shooting in Satpura Valleys: छिंदवाड़ा के तामिया और पातालकोट की खूबसूरत घाटियों में तेलगू फिल्म भैरवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ठंड की सुबह में कभी धूप तो कभी कोहरा, चारों तरफ हरियाली, पहाड़ों की चोटियां, गांवों की गलियां और बहते झरने ये लोकेशन्स साऊथ फिल्म इंडस्ट्री को यहां खींच रही हैं। इसके साथ ही दो अन्य फिल्मों टारगेट और आडू बुलेट रा की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

South Films Shooting in Satpura Valleys: स्थानीय लोगों को रोजगार

फिल्मों की शूटिंग से तामिया में स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिल रहा है। तकनीकी स्टाफ, होटल, कैटरिंग, पेंटिंग, ट्रेवल्स और अन्य आवश्यक कार्यों में स्थानीय युवाओं और पेशेवरों को शामिल किया जा रहा है। इस पहल से न केवल आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत तालमेल भी बन रहा है।

South Films Shooting in Satpura Valleys: जिला प्रशासन और पर्यटन बोर्ड का सहयोग

कलेक्टर हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने शूटिंग के लिए बेहतरीन माहौल तैयार किया है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक अनुमति और सुविधाएं समय पर पूरी की जा रही हैं। फिल्म टीम के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया गया है, जिससे साऊथ फिल्म इंडस्ट्री का झुकाव लगातार बढ़ रहा है।

फाइनल लोकेशन का चयन और प्रमुख टीम

साऊथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर विजयलक्ष्मी गुडलुरी और डायरेक्टर अशोक ने भैरवी, बी माधव रेड्डी और डायरेक्टर कट्टा श्रीनिवासा ने आडू बुलेट रा की शूटिंग के लिए लोकेशन फाइनल की हैं। इसके अलावा प्रोड्यूसर शेख नईम अहमद और डायरेक्टर तनिषा रूपा ने भी सुट्या और आस-पास के गांवों को शूटिंग के लिए चुना है।

होम स्टे और ग्रामीण जीवन बड़े पर्दे पर

फिल्मों में तामिया के पी डब्लू डी गेस्ट हाउस, पाटन गांव, तामिया व्यू प्वाइंट, तुलतुला मंदिर और तामिया बाजार जैसी लोकेशन्स दिखाई जाएंगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए जा रहे पर्यटन ग्राम काजरा और सावरवानी में भी शूटिंग होगी, जहां होम स्टे को भी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

स्थानीय संस्कृति ने बढ़ाया आकर्षण

तामिया के लोगों का खुशमिजाज व्यवहार, सादगी भरा अंदाज और सुरक्षित माहौल फिल्म टीम के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो रहा है। असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर के रूप में आकाश मंडराह और अमन सरवैया अपनी टीम के साथ इन फिल्मों के लिए स्थानीय सहयोग देंगे। इन सभी पहलुओं से तामिया सिनेमा की नई पहचान बनाने में सफल हो रहा है।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।