आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब CM के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने उठाई आवाज

Sonu Sood Advocates for Stray Dogs

आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब CM के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने उठाई आवाज

Bollywood actor Sonu Sood criticizes Punjab CM Bhagwant Mann's directive on capturing stray dogs, advocating for their protection and welfare.

आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब cm के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने  उठाई आवाज

आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब CM के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने उठाई आवाज |

Sonu Sood On Stray Dogs: पंजाब में आवारा कुत्तों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद से इस पर सेलेब्स के बयान सामने आ रहे हैं। हाल हि में सोनम बाजवा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनके निर्देशो का विरोध जताया था। वहीं अब इस पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और दूसरो की मदद के लिए खड़े रहने वाले सोनू सूद का भी बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि- 'इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन डॉग्स से हमें वफादारी मिलती है'।

सोनू सूद का बयान वायरल 

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर 22 मई को एक वीडियो शेयर किया और उसमें पंजाब सीएम द्वारा कुत्तों के लिए जारी किए गए निर्देश को लेकर खुलकर बात की उन्होंने कहा कि - 'मैंने आज ही सुबह एक ट्वीट देखा, जिसमें हमारे पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आदेश जारी किया है कि जितने भी रोडसाइड डॉग्स हैं, उन्हें पकड़कर ले जाया जाए और पता नहीं फिर उनके साथ क्या होगा। मैं यही कहना चाहता हूं कि इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन डॉग्स से हमें वफादारी मिलती है।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'बहुत सारे ऐसे स्ट्रीट डॉग्स हैं, जिन्हें आम लोग अडॉप्ट करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं. ये उतने खतरनाक नहीं होते, लेकिन कई ऐसी घटनाएं भी होती हैं, जिसमें कोई डॉग किसी बच्चे पर हमला कर देता है। हालांकि, इलाके के लोगों को पता होता है कि कौनसा डॉग कैसा है। वो इसकी शिकायत करते हैं और उस डॉग को पकड़ भी लिया जाता है, लेकिन एक आदेश पास हुआ है, जिसमें कहा गया है कि हर गली-मोहल्ले के डॉग्स को मार दिया जाए या ले जाया जाए और पता नहीं उनके साथ क्या होता है।'

सोनू सूद की अपील

उन्होंने अपील करते हुए लोगों से कहा कि- 'मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि हम इसे रोक सकें। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि डॉग्स को उनके लिए सुरक्षित घर मिल सके. सरकार को बहुत सारे शेल्टर बनाने चाहिए, जहां ये बेजुबान रह सकें। हमें इस आदेश को रुकवाना है और इसके लिए हमें मिलकर आवाज उठानी होगी। वो हमारी सड़कों की रखवाली करते हैं, बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और बदले में कुछ नहीं मांगते, आवारा कुत्तों को मारना कोई हल नहीं है,उनकी रक्षा करें। उन्हें खाना खिलाएं, उन्हें जीने दें। '

पंजाब सरकार के क्या हैं निर्देश?

पंजाब सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि- पंजाब सरकार 19 मई 2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करेगी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार, हम निम्नलिखित कार्य करेंगे -

'भीड़भाड़ वाले सभी सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाएंगे ताकि बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और परिवार बिना किसी डर के सुरक्षित रूप से घूम सकें। हम पर्याप्त संख्या में कुत्ते आश्रय स्थल बनाएंगे और उनका रखरखाव करेंगे जहां इन आवारा कुत्तों की उचित देखभाल की जा सके।'

आगे लिखा कि-

'मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले रेबीज से ग्रसित, असाध्य रूप से बीमार या स्पष्ट रूप से खतरनाक और आक्रामक कुत्तों के मामलों में, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और एबीसी नियमों के अनुसार, इच्छामृत्यु सहित कानूनी रूप से अनुमत उपाय करेंगे।' 

संबंधित सामग्री

पंजाब को बदनाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी', पेपर लीक विवाद पर BJP पर बरसे भगवंत मान

राज्य

पंजाब को बदनाम करने की कीमत चुकानी पड़ेगी', पेपर लीक विवाद पर BJP पर बरसे भगवंत मान

पंजाब में मेडिकल परीक्षा पेपर लीक के आरोपों पर राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

राज्य

बरनाला में भाजपा का चुनावी बिगुल, केवल सिंह ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से की दिन-रात मेहनत की अपील

भाजपा ने पंजाब के बरनाला में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की। केवल सिंह ढिल्लों ने जनसभा में कार्यकर्ताओं को जोश भरा और विजय का आह्वान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

पंजाब के लुधियाना में माता रानी चौक पर एक कार में आग लगने से भारी अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, पुलिस जांच जारी है।

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को केंद्र का झटका: फीस रेगुलेट करने का अधिकार राज्य सरकारों के पास

राज्य

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को केंद्र का झटका: फीस रेगुलेट करने का अधिकार राज्य सरकारों के पास

केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा कि निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण का अधिकार राज्य सरकारों के पास है, पंजाब में विवाद जारी।

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, हॉस्टल से विभाग जाते वक्त हुआ हादसा

पंजाब यूनिवर्सिटी में एक PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में आक्रोश और धरने शुरू हो गए।