singrauli news: सिंगरौली में महिला पुरुष की बलि, बोले- देवी नाराज…

singrauli-double-murder-puja-superstition-woman-man-beheaded

singrauli news: सिंगरौली में महिला पुरुष की बलि, बोले- देवी नाराज…

singrauli news सिंगरौली में महिला पुरुष की बलि बोले- देवी नाराज…

singrauli news: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार सुबह अंधविश्वास और जादू-टोने से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूजा-पाठ के बहाने बुलाए गए एक महिला और एक पुरुष की युवक ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

singrauli news: पूजा के बहाने बुलाया, फिर कर दिया हमला

पुलिस के अनुसार यह वारदात अतरवा गांव में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। आरोपी युवक छत्रपति सिंह (21) ने अपने पड़ोस में रहने वाली फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) को पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया था। पूजा शुरू होते ही उसने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया और दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए.घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था।

singrauli news: बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल

शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

देवी नाराज होने का भ्रम

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया था, जिसके बाद उसे यह भ्रम हो गया कि देवी-देवता उससे नाराज हैं। इसी वजह से उसने पूजा कराने का फैसला किया और अंधविश्वास के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला.घटनास्थल से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री, नारियल, अगरबत्ती और अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिससे जादू-टोने और अंधविश्वास की आशंका और मजबूत हुई है। Also Read-Shiv Navratri Utsav Ujjain Controversy: महाकाल में महिलाओं ने मनाया ‘हल्दी खेला’ उत्सव, पुजारी ने जताई आपत्ति!

आरोपी हिरासत में

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें मानसिक स्थिति, अंधविश्वास और पारिवारिक पृष्ठभूमि शामिल है।
गांव में फैली दहशत
डबल मर्डर की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। मृतक और आरोपी आपस में पड़ोसी थे, जिससे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।  

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हरित ऊर्जा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है, जिसमें सौर और पवन ऊर्जा के नवीन प्रयास शामिल हैं।

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

राज्य

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण का सम्मान, 13 महिलाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड में वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 13 महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।