शिवपुरी क्षेत्र में टला एक बड़ा हादसा, 1 युवक को डूबने से बचाया

shivpuri-news-update

शिवपुरी क्षेत्र में टला एक बड़ा हादसा, 1 युवक को डूबने से बचाया

शिवपुरी क्षेत्र में टला एक बड़ा हादसा 1 युवक को डूबने से बचाया

shivpuri news: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंर्तगत शिवपुरी क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया। गंगा स्नान के दौरान गहराई में समा रहे उत्तर प्रदेश के एक युवक को जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने अपनी तत्परता से सुरक्षित बचाया है।

[caption id="attachment_143927" align="alignnone" width="1187"]शिवपुरी क्षेत्र में टला एक बड़ा हादसा शिवपुरी क्षेत्र में टला एक बड़ा हादसा[/caption]

shivpuri news: मुख्य धारा और गहरे पानी में चला गया

शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी विनीत कुमार, आकाश और आयुष के साथ क्षेत्र में भ्रमण के लिए आया। शिवपुरी स्थित सबमिट होटल के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने के कारण विनीत अनियंत्रित होकर नदी की मुख्य धारा और गहरे पानी में चला गया।

shivpuri news: तट पर तैनात जल पुलिस

तट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल को जैसे ही युवक के डूबने की सूचना मिली, टीम ने बिना एक पल गंवाए उफनती लहरों में छलांग लगा दी। जांबाज जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विनीत को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

जल पुलिस के जवानों को शाबाशी दी

नदी से बाहर निकालने के बाद युवक की हालत नाजुक थी। रेस्क्यू टीम ने पेशेवर दक्षता दिखाते हुए मौके पर ही सीपीआर दिया। टीम के इस त्वरित उपचार से विनीत की सांसें वापस लौट आईं और उसकी स्थिति सामान्य हो गई। स्थिति में सुधार होने पर उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने जल पुलिस के जवानों को शाबाशी दी है।

ऋषिकेश से संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

देश-विदेश

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।