उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी हालत, CM धामी पहुंचे एम्स

satpal-maharaj-health-update-aiims-rishikesh-cm-dhami-visit

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी हालत, CM धामी पहुंचे एम्स

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी हालत cm धामी पहुंचे एम्स

 Satpal Maharaj Health Update: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हेलीकाप्टर से तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने सतपाल महाराज से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों की टीम से पूरा फीडबैक लिया। 

 CM धामी पहुंचे एम्स

 घबराहट और बेचैनी

फिलहाल डॉक्टरों ने सतपाल महाराज की हालत स्थिर बताई है। डॉक्टर के मुताबिक पहाड़ पर बदलते मौसम की वजह से सतपाल महाराज को घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई। किसी भी प्रकार का रिस्क न लेते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया। पूर्व में सूचना मिलने की वजह से एम्स प्रशासन पूरा अलर्ट मोड पर रहा। आते ही सतपाल महाराज के चेकअप शुरू किए गए। अब तक जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक सतपाल महाराज ठीक है। 

Satpal Maharaj Health Update: CM के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल जानने के दौरान डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। सतपाल महाराज को फिलहाल डॉक्टर अपने निगरानी में रखेंगे। जैसे ही वह स्वस्थ होंगे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी सतपाल महाराज को देखने के लिए मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भगवान से सतपाल महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करी है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।