राम मंदिर ट्रस्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला, नए महासचिव और ट्रस्टियों के नामों पर मंथन तेज

बड़े फैसले की उम्मीद

राम मंदिर ट्रस्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला, नए महासचिव और ट्रस्टियों के नामों पर मंथन तेज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नए महासचिव और ट्रस्टी पदों की नियुक्ति पर महत्वपूर्ण फैसले की संभावना है।

राम मंदिर ट्रस्ट में आज हो सकता है बड़ा फैसला नए महासचिव और ट्रस्टियों के नामों पर मंथन तेज

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त पड़े पदों को लेकर बुधवार की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। ट्रस्ट की बैठक में तीन रिक्त ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति के साथ-साथ नए महासचिव के चयन को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। संघ नेतृत्व, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों के नामों पर लंबे समय से चर्चा चल रही है।

तीन ट्रस्टी पदों पर नियुक्ति की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट में खाली पड़े तीन ट्रस्टी पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बुधवार को होने वाली बैठक में इन पदों पर नियुक्ति को लेकर सहमति बन सकती है।

नियमित ट्रस्टी के लिए अयोध्या के दो प्रमुख संत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण और स्वामी राजकुमार दास के नाम सबसे मजबूत दावेदारों में बताए जा रहे हैं। दोनों संत लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और राम मंदिर आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नए महासचिव को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। फिलहाल कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी महासचिव बनाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में महासचिव के पद को लेकर भी चर्चा हो सकती है, हालांकि अंतिम निर्णय बैठक के दौरान ही स्पष्ट होगा।

विहिप और संत समाज के कई नाम चर्चा में

ट्रस्ट में नए सदस्यों को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बीएल बांगड़ा,नीरज दानोदिया और हुकुम चंद्र सांवला के नाम भी चर्चा में हैं।

वहीं, निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेन्द्र दास ने अयोध्या राजपरिवार के सदस्य और साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र का नाम ट्रस्टी बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया है।

सीईओ की नियुक्ति पर फैसला फिलहाल टल सकता है

ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। बड़ी संख्या में आए आवेदनों की स्क्रीनिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस पद पर अंतिम फैसला फिलहाल टल सकता है और अगली बैठक में लिया जाएगा।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में नए ट्रस्टियों और महासचिव के चयन के अलावा मंदिर में आने वाले दान के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।राम मंदिर ट्रस्ट की इस बैठक पर संत समाज, रामभक्तों और देशभर के श्रद्धालुओं की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे ट्रस्ट के भविष्य के नेतृत्व और प्रशासनिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं।
 

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

सनातन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

राज्य

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी पर्ची मिली, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया।