पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पंजाब सरकार ने 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर नई नियुक्तियां की हैं, जिसमें साइबर क्राइम और अन्य विभागों में बदलाव शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी तबादले और नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। आईपीएस अधिकारियों में वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी (एनआरआई) पंजाब नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्पेशल डीजीपी (साइबर क्राइम) के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी (साइबर क्राइम) पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एडीजीपी (जेल) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नानक सिंह को डीआईजी पंजाब नियुक्त 

नानक सिंह को डीआईजी पंजाब नियुक्त किया गया है और वे डीआईजी (रोपड़ रेंज) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसके अलावा, सरकार ने 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर विभिन्न जिलों, कमिश्नरेट्स, बटालियनों और विशेष पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

परमजीत सिंह और सुबा सिंह का ट्रांसफर 

सुबा सिंह को कमांडेंट, 5वीं आईआरबी अमृतसर से जेल विभाग में भेजते हुए डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है। परमजीत सिंह को डीसीपी स्पेशल ब्रांच, लुधियाना नियुक्त किया गया। भूपिंदर सिंह को कमांडेंट, द्वितीय सीडीओ बटालियन, बहादुरगढ़ (पटियाला) बनाया गया। जुगराज सिंह कलेर को डीसीपी ऑपरेशंस, अमृतसर की जिम्मेदारी मिली है।

लुधियाना और अमृतसर में नए पुलिस अफसर

प्रभजोत सिंह को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर नियुक्त किया गया। रविंदरपाल सिंह को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, अमृतसर बनाया गया। आलम विजय सिंह को डीसीपी सिटी, लुधियाना तैनात किया गया। गुरसेवक सिंह को डीसीपी रूरल, लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई। जस्किरणजीत सिंह को डीसीपी सिटी, अमृतसर नियुक्त किया गया। हरपाल सिंह को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, जालंधर भेजा गया।

संदीप कुमार और देव सिंह को नई पोस्टिंग

पंजाब सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में कई अहम बदलाव किए हैं। कई एडीसीपी, डीसीपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि कानून-व्यवस्था, जांच और विशेष शाखाओं के कामकाज को और प्रभावी बनाया जा सके। संदीप कुमार को एडीसीपी ऑपरेशंस, लुधियाना और एडीसीपी पीबीआई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। देव सिंह को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, जालंधर नियुक्त किया गया। मंजीत कौर को एडीसीपी मुख्यालय, अमृतसर भेजा गया। रूपिंदर कौर भट्टी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, लुधियाना नियुक्त किया गया।

कई जिलों के SP बदले

तबादला सूची में कई जिलों के एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें रामनदीप सिंह (एसपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर रूरल), आसवंत सिंह (एसपी सिटी, बठिंडा), नरिंदर सिंह (एसपी इन्वेस्टिगेशन, फरीदकोट), पलविंदर सिंह चीमा (एसपी इन्वेस्टिगेशन, रोपड़), नवनीत सिंह महल (एसपी इन्वेस्टिगेशन, होशियारपुर), मोहित कुमार अग्रवाल (एसपी सिटी, पटियाला), हर्कमल कौर (एसपी मुख्यालय, एसबीएस नगर), गुरमीत कौर (कमांडेंट, 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर) को नई जिम्मेदारी दी गई है।

दीपिका सिंह और स्वर्णजीत कौर को नई तैनाती

इसके साथ ही, नशा विरोधी टास्क फोर्स, साइबर क्राइम, काउंटर इंटेलिजेंस और स्पेशल ब्रांच में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जसमीत सिंह साहीवाल (एसपी एएनटीएफ, पटियाला रेंज), स्वर्णजीत कौर (एसपी काउंटर इंटेलिजेंस, फिरोजपुर), दीपिका सिंह (एसपी स्पेशल ब्रांच एवं अतिरिक्त प्रभार एसपी एजीटीएफ, एसएएस नगर), और तलविंदर सिंह गिल (एसपी साइबर क्राइम-1, पंजाब) नियुक्त किए गए, जबकि मनोज गोरसी को एसपी इन्वेस्टिगेशन, बठिंडा भेजा गया। गृह विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती वाले स्थानों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे।

संबंधित सामग्री

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

पंजाब के बंगा में एक नाबालिग लड़के पर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

सचिन पायलट ने पंजाब में CJP द्वारा किए गए स्कूल ऑडिट पर सवाल उठाए हैं और AAP के साथ CJP की नजदीकी पर चिंता व्यक्त की है।

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

दिल्ली में BRICS समिट के बीच तिब्बती प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध कर रहे थे। सुरक्षा कड़ी की गई।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026