Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहनों को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन...

raksha-bandhan-gift-women-cm-mohan-yadav-1500-transfer

Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहनों को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का उपहार, खातों में 1500 रूपए ट्रांसफर

ladli behna raksha bandhan gift रक्षाबंधन पर बहनों को प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का उपहार खातों में 1500 रूपए ट्रांसफर

राजगढ़ से सीएम ने की राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत

Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1,859 रूपए करोड़ ट्रांसफर किए। उज्जवला योजना के तहत भी 28 लाख बहनों को 43.90 रूपए करोड़ की सहायता राशि दी गई।

रक्षाबंधन पर्व को बताया नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक बताया। उन्होंने श्रीकृष्ण-द्रौपदी कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार बहनों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

लाडली बहनों को मिलेगी 3000 रूपए तक की सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बहनों को अभी दिए जा रहे 1250 रूपए को दीपावली के बाद 1500 रूपए किया जाएगा और आने वाले 3 वर्षों में यह राशि 3000 रूपए  तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक सरकार द्वारा बहनों को 41,000 रूपए करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

read more: उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारीः 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख!

राजगढ़ जिले के विकास को लेकर कीं अहम घोषणाएं

सीएम ने बैजनाथ धाम के जीर्णोद्धार, कुरावर में नया शासकीय कॉलेज, नेवज नदी को पीकेसी परियोजना से जोड़ने और राजगढ़-ब्यावरा को मेट्रोपॉलिटन सिटी में शामिल करने की घोषणा की। इन घोषणाओं से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

'आकांक्षा हॉट' और रोड शो से जनता से जुड़ाव

Ladli Behna Raksha Bandhan Gift: नीति आयोग के संपूर्णतः अभियान के तहत 'आकांक्षा हॉट' का शुभारंभ किया गया, जिसमें महिलाओं के हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं रोड शो में सीएम का जोरदार स्वागत हुआ और बहनों ने राखी बांधकर आत्मीयता जताई।

read more: बड़वानी जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,दी आंदोलन की चेतावनी!

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।