राज्यसभा चुनावों की तैयारी

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

By : रोहन उमक
झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक जोड़-तोड़ की आशंकाओं के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद में जुट गए हैं। चुनावी मुकाबले को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है और दोनों खेमे जीत का दावा कर रहे हैं।

भाजपा विधायकों की होटल में किलेबंदी

रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया है। पार्टी की ओर से होटल में 30 से अधिक कमरे बुक किए गए हैं।

एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी भी इसी होटल में ठहरे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, यहां विधायकों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विशेष जानकारी और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न हो। गुरुवार को सभी विधायक सीधे होटल से विधानसभा पहुंचकर मतदान में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

इस बीच कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के उस दावे ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, जिसमें उन्होंने भाजपा के तीन विधायकों के संपर्क में होने की बात कही है। हालांकि भाजपा की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।

शाम को हेमंत सोरेन की अहम बैठक

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन भी अपने विधायकों को एकजुट रखने और जीत की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

गठबंधन नेताओं का दावा है कि उनके पास दोनों सीटों पर जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भाकपा (माले) लिबरेशन के दो विधायक शामिल हैं।

दोनों खेमों ने किया जीत का दावा

इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि राजद और भाकपा (माले) लिबरेशन ने उनके उम्मीदवारों को समर्थन देने की पुष्टि कर दी है, जिससे दोनों सीटों पर उनकी स्थिति मजबूत हुई है।

वहीं भाजपा का दावा है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और उसके सभी विधायक पार्टी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं का मानना है कि 24 विधायकों वाली भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए क्रॉस वोटिंग के बिना अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित नहीं कर सकता।

परिमल नथवानी भी सक्रिय
परिमल नथवानी

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी भी लगातार सक्रिय हैं। वे एनडीए के नेताओं और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और सभी की निगाहें मतदान के दिन पर टिकी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब कांग्रेस ने फैसला किया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले घोषित नहीं करेंगे। राहुल गांधी चुनाव अभियान की अगुआई करेंगे।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

मध्य प्रदेश में शिक्षकों को ई अटेंडेंस के लिए तकनीकी समस्याओं के कारण सैलरी कटौती से राहत मिली है। ई अटेंडेंस अनिवार्य रहेगा पर कटौती नहीं की जाएगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026