मास्टर प्लान पर कांग्रेस का आंदोलन

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

By : सोनिया रायकवार
मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

 

भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को तीन महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस अवधि में दोनों शहरों का मास्टर प्लान जारी नहीं किया गया, तो कांग्रेस 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

पटवारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के भोपाल का मास्टर प्लान जारी करने की मांग को लेकर आयोजित 31 घंटे के उपवास और धरने के समापन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

तीन महीने में मास्टर प्लान नहीं तो पदयात्रा

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार को करीब 20 साल हो चुके हैं, लेकिन भोपाल का मास्टर प्लान अब तक जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार से मांग कर रही है। पटवारी ने चेतावनी दी कि अगर तीन महीने के भीतर दोनों शहरों का मास्टर प्लान जारी नहीं किया गया, तो कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक बड़ी पदयात्रा निकालेगी। इसमें 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

‘सीएम हाउस में घुसकर करेंगे विरोध’

पटवारी ने कहा कि पदयात्रा के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगी और वहां विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि शहर के विकास और आम लोगों के हित से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर इतने वर्षों से भोपाल का मास्टर प्लान क्यों नहीं लाया गया।

बीजेपी सरकार पर लगाए कई आरोप

पटवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता ने बीजेपी को केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन अब यही सरकार लोगों को उनके वोट की सजा दे रही है। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक माहौल में बदलाव दिखाई दे रहा है। पटवारी ने मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चैनल और अखबार मुख्यमंत्री से यह सवाल नहीं पूछते कि भोपाल का मास्टर प्लान आखिर क्यों नहीं आ रहा है।

पीसी शर्मा बोले- 21 साल से नहीं आया मास्टर प्लान

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि नियमानुसार हर दस साल में मास्टर प्लान आना चाहिए, लेकिन भोपाल का मास्टर प्लान लंबे समय से लंबित है। उनके मुताबिक इससे शहर के रहवासी और व्यापारी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि आवासीय और कमर्शियल जमीन से जुड़े फायदे और कमाई के चलते बीजेपी के नेता और अधिकारी मास्टर प्लान जारी नहीं होने दे रहे हैं।

तीन महीने बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पीसी शर्मा ने भी कहा कि अगर तीन महीने में भोपाल का मास्टर प्लान जारी नहीं किया गया, तो कांग्रेस 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। धरने के समापन कार्यक्रम में विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, मुकेश नायक समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

नई दिल्ली में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर