योगी आदित्यनाथ शिव पुराण कथा में

रायबरेली में शिव पुराण कथा सुनने पहुंचे CM योगी, प्रदीप मिश्रा का लिया आशीर्वाद

रायबरेली में शिव पुराण कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने कथावाचक से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। कथा 17 सितंबर तक चलेगी।

By : शिवम् पांडेय
रायबरेली में शिव पुराण कथा सुनने पहुंचे CM योगी, प्रदीप मिश्रा का लिया आशीर्वाद

योगी आदित्यनाथ शिव पुराण कथा में

रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में चल रही शिव पुराण कथा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कथा का आयोजन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे करा रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे चढ़रई चौराहे पर बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद CM योगी करीब 1:15 बजे कथा स्थल पहुंचे और कथावाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

17 सितंबर तक कथा

शिव पुराण कथा का आयोजन 11 सितंबर से किया जा रहा है। यह 17 सितंबर तक चलेगी। कथा रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रही है। रायबरेली के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी समेत कई जिलों से लोग कथा सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आ रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CM योगी के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। करीब 5 किलोमीटर के दायरे में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ PAC के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।

कई बड़े चेहरे पहुंचे

शिव पुराण कथा में इससे पहले भी कई प्रमुख लोग शामिल हो चुके हैं। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश कथा में पहुंच चुके हैं। आयोजन में लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।

DM-SP ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रायबरेली प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने देर रात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम से जुड़ी दूसरी तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

रामविलास पासवान को यूपी में भी बिहार जैसा सम्मान मिलेगा: CM योगी, लखनऊ में छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

रामविलास पासवान को यूपी में भी बिहार जैसा सम्मान मिलेगा: CM योगी, लखनऊ में छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

लखनऊ में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान शामिल हुए।

नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, उन्होंने इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति का बदलाव करते हुए 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया तैयारियों का खाका, बोले- हमारे लिए स्टेट इवेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया तैयारियों का खाका, बोले- हमारे लिए स्टेट इवेंट

वाराणसी में एयरफोर्स डे की तैयारियों में चेन्नई एयर शो से सबक लेकर विस्तृत आपातकालीन योजना बनाई गई है, जिसमें एनडीआरएफ की भी मदद ली जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर