योगी सरकार का बड़ा ऐलान

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी के बच्चों को हर साल मिलेंगी दो यूनिफॉर्म

योगी सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को हर साल दो यूनिफॉर्म देने की घोषणा की है, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

By : सोनिया रायकवार
सीएम योगी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी के बच्चों को हर साल मिलेंगी दो यूनिफॉर्म

 

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को भी हर साल दो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 9 सितंबर 2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें पोषण माह के शुभारंभ समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बेहतर माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में आंगनबाड़ी केंद्रों को लगातार बेहतर और आधुनिक बनाया जा रहा है।

2017 से पहले की व्यवस्था पर साधा निशाना

सीएम योगी ने 2017 से पहले प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उस समय कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पोषाहार की सप्लाई में भी अनियमितता थी और कई-कई महीनों तक बच्चों तक पोषाहार नहीं पहुंचता था। बच्चों के लिए बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं थी। पेयजल, शौचालय और गर्म भोजन जैसी सुविधाएं भी कई केंद्रों पर उपलब्ध नहीं थीं।

70 हजार से ज्यादा केंद्रों का बदला स्वरूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ साल में 70 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके।

35.46 लाख बच्चों को मिल रहा गर्म भोजन

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 35.46 लाख बच्चों को हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं करीब 46 लाख बच्चों के वजन और स्टंटिंग की नियमित निगरानी की जा रही है। टेक होम राशन यानी THR की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश में अब तक 204 THR प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। पोषाहार की गुणवत्ता और उसके परिवहन की निगरानी के लिए GPS ट्रैकिंग की व्यवस्था भी लागू की गई है।

24 हजार आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड

महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मजबूत भारत के निर्माण के लिए बच्चों का पोषित और स्वस्थ बचपन जरूरी है। उन्होंने बताया कि देशभर में दो लाख आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी 24 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिल चुकी है।

यूनिफॉर्म से लेकर पोषण तक, बच्चों पर फोकस

योगी सरकार के इस ऐलान के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को हर साल दो यूनिफॉर्म मिलेंगी। सरकार का फोकस आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा के माहौल को मजबूत करने पर है।

संबंधित सामग्री

रामविलास पासवान को यूपी में भी बिहार जैसा सम्मान मिलेगा: CM योगी, लखनऊ में छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

रामविलास पासवान को यूपी में भी बिहार जैसा सम्मान मिलेगा: CM योगी, लखनऊ में छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

लखनऊ में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान शामिल हुए।

नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, उन्होंने इसे कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति का बदलाव करते हुए 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया तैयारियों का खाका, बोले- हमारे लिए स्टेट इवेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया तैयारियों का खाका, बोले- हमारे लिए स्टेट इवेंट

वाराणसी में एयरफोर्स डे की तैयारियों में चेन्नई एयर शो से सबक लेकर विस्तृत आपातकालीन योजना बनाई गई है, जिसमें एनडीआरएफ की भी मदद ली जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर