बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर, राजस्थान सरकार ने की 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा

राजस्थान में सफाई कर्मियों की भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर, राजस्थान सरकार ने की 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा

राजस्थान में 25,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें 5 साल की संविदा अवधि के बाद स्थायी नियुक्ति होगी। नए नियमों के तहत भर्ती होगी।

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर राजस्थान सरकार ने की 25000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा

राजस्थान में सफाई कर्मियों की भर्ती |

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सरकार जल्द ही 25 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती करने वाली है। इस बार भर्ती के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले 5 साल तक कार्य करना होगा। अगर सफाई कार्य में संतोषजनक काम रहा तभी स्थायी नियुक्ति मिलेगी। यानी चयनित अभ्यर्थियों पहले संविदा के रूप में काम करेंगे। बाद में उन्हें स्थायी किया जाएगा। 

नए नियमों को अंतिम रूप 

फिलहाल नए नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। विधिक राय लेकर नई गाइडलाइन तैयार करवाई जा रही है। सफाई कर्मियों की भर्ती स्वायत्त शासन विभाग की ओर से की जाएगी। यह भर्ती संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत किए जाने का फैसला लिया गया है। भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार ने घोषना भी की थी। वार्षिक भर्ती कलेंडर में शामिल सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इससे पहले विज्ञप्ति जारी होगी। फिर आरक्षण के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लेकिन चयनित उम्मीदवारों को सीधे नौकरी नहीं मिलेगी। पहले 5 साल  तक सफाई का कार्य करना होगा। कार्य के दौरान विभाग उनके कार्य, अनुशासन और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। संतोषजनक काम पाए जाने पर स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। 

दो बार रद्द हो चुकी भर्ती

सफाई कर्मियों की भर्ती पिछले कई सालों से नहीं हो पा रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के वक्त 13 हजार से ज्यादा पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती निकाली गई थी लेकिन भर्ती नियमों के विवादों में उलझ गई। बाद में भर्ती को रद्द करना पड़ा। बाद में BJP सरकार ने भी 23,820 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती विज्ञप्ति जारी की थी लेकिन भर्ती नियमों में विवाद के चलते इस भर्ती को भी निरस्त करना पड़ा था। अब नए नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसके अनुसार भर्ती की जानी है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

राज्य

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राज्य

राजस्थान विधान सभा का 75वां स्थापना दिवस: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

राजस्थान विधान सभा ने अपने 75वें स्थापना दिवस पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात, 25 हजार सरकारी नौकरियों का हो सकता है ऐलान

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात, 25 हजार सरकारी नौकरियों का हो सकता है ऐलान

झारखंड सरकार लंबे समय से खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की दिशा में काम कर रही है, स्वतंत्रता दिवस पर करीब 25 हजार पदों पर नियुक्ति की संभावना।

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राज्य

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राजस्थान सरकार ने 310 करोड़ रुपये की लागत से 152 नगरीय निकायों में 'लीगेसी वेस्ट' को साफ़ करने की पहल की है।