राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा, इन नामों की चर्चा

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियां

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा, इन नामों की चर्चा

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जल्द आने की संभावना है।

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा इन नामों की चर्चा

राजस्थान में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा |

राजस्थान में जल्द राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची आने की सकती है। CM भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के बाद सत्ता और संगठन में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बीजेपी संगठन महासचिव BL संतोष से मुलाकात की। इन बैठकों को राजस्थान में सत्ता-संगठन से जुड़े बड़े फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक बैठकों में सबसे ज्यादा चर्चा लंबे वक्त से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हुई।

आखिरी मंजूरी बाकी

बताया जा रहा है कि BJP संगठन और राज्य सरकार ने बोर्ड, निगम, आयोग और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर पूरा होमवर्क कर लिया है। अब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व की आखिरी मंजूरी बाकी है। चर्चा है कि चुनाव हारने के बाद हाशिए पर गए करीब 1 दर्जन वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। इसके साथ ही लंबे वक्त से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भी एडजस्ट करने की तैयारी है। 

इन नामों की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, राजपाल सिंह शेखावत, डॉ. रामप्रताप, अभिषेक मटोरिया, कनकमल कटारा, मोहनलाल गुप्ता, निर्मल कुमावत, नारायण पंचारिया, अजयपाल सिंह, चंद्रकांता मेघवाल, संतोष अहलावत जैसे नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। 

गांव का दौरा

बता दे कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पुष्कर क्षेत्र के कड़ैल गांव का दौरा करेंगे। वे यहां रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन भी करेंगे। प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।

₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस,सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खबर पर मचा बड़ा कानूनी बवाल!

राज्य

₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस,सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खबर पर मचा बड़ा कानूनी बवाल!

जबलपुर में बीजेपी विधायक संजय पाठक को महेंद्र गोयनका ने मानहानि के लिए ₹5 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा, धोखाधड़ी के गलत आरोपों के लिए।

झारखंड बंद: ABVP और पुलिस के बीच झड़प, CM सोरेन ने लागए युवाओं को भटकाने का आरोप

राज्य

झारखंड बंद: ABVP और पुलिस के बीच झड़प, CM सोरेन ने लागए युवाओं को भटकाने का आरोप

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा की धांधली के विरोध में छात्रों पर पुलिस ने लाठिचार्ज किया। बीजेपी ने विरोध स्वरूप झारखंड बंद का आह्वान किया।

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

राज्य

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए ड्रग्स से संबंधित वीडियो को पंजाब पुलिस ने नकारा, दावा किया कि वीडियो राजस्थान का है न कि पंजाब का।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।