अलवर में दो बार शादी के बाद ठगी का शिकार बना युवक

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर दो बार ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

By : रोहन उमक
अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का सनसनीखेज मामला शनिवार को सामने आया है। यहां दो महिलाओं और उनके साथियों पर एक युवक को शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। 

पहली कथित दुल्हन शादी से पहले ही परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी और सामान लेकर फरार हो गई, जबकि दूसरी महिला शादी के बाद लगातार पैसों की मांग कर परिवार पर दबाव बनाती रही।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर शुरू हुआ पूरा खेल

प्रेम नगर मेहताब सिंह का नोहरा निवासी अजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान माचाड़ी निवासी बंटी से हुई थी। जून 2025 में बंटी ने उसकी मुलाकात मनोहर उर्फ पप्पी पंडित से कराई।

आरोप है कि दोनों ने मध्यप्रदेश की रहने वाली एक युवती की फोटो दिखाकर शादी कराने का भरोसा दिया। उन्होंने लड़की के पिता की बीमारी और अन्य खर्चों का हवाला देते हुए करीब तीन लाख रुपए मांगे।

पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में किराया और अन्य खर्च बताकर 30 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद जनवरी 2026 में युवती निशा को अलवर लाया गया और टेल्को चौराहे के पास करीब 2.30 लाख रुपए नकद ले लिए गए।

नशीला दूध पिलाकर लाखों लेकर भागी दुल्हन

अजय ने बताया कि युवती करीब पांच दिन तक उसके रिश्तेदारों के घर रही। इस दौरान परिवार ने उसके लिए कपड़े, गहने और अन्य सामान की खरीदारी पर लगभग 60 हजार रुपए खर्च किए।

शिकायत के मुताबिक, 17 जनवरी की रात युवती ने परिवार के लोगों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह जब परिवार जागा तो युवती गायब थी। घर से करीब तीन लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लापता मिला।

दूसरी शादी भी बनी ठगी का जरिया

पहली घटना की शिकायत करने पर आरोपियों ने दूसरी युवती आरती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया। जनवरी 2026 में आरती की अजय से शादी कराई गई। पीड़ित का आरोप है कि शादी के दौरान भी अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे लिए जाते रहे। शादी के बाद आरती मायके जाने का बहाना बनाकर चली गई और फिर लौटने से इनकार कर दिया।

परिवार जब उसे लेने पहुंचा तो आरोपियों ने और पैसों की मांग शुरू कर दी और रिश्ता खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने नकद रकम और शादी के खर्च मिलाकर करीब 10 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026