राजस्थान में निवेश पर जोर

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

By : शिवम् पांडेय
CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

राजस्थान में निवेश पर जोर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसके लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। पानी, बिजली और सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजस्थान फाउंडेशन के 8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के साथ प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में भी सरकार लगातार कदम उठा रही है।

प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील

भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक गौरव को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान में भी उन्होंने उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भागीदारी की है।

विरासत संरक्षण पर भी काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ राजस्थान की विरासत को भी संरक्षित करने पर ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के अनुरूप शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ उसकी संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को आगे बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकता है।

राजस्थान फाउंडेशन को मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन को प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश से जोड़ने का अहम माध्यम बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाउंडेशन के चैप्टर्स की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के सुझाव और अनुभव प्रदेश के विकास में उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान फाउंडेशन के युवा और महिला विंग का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

8 चैप्टर्स के प्रतिनिधियों से हुआ संवाद

राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में कुल 40 चैप्टर्स हैं। पहले चरण में मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद, दिल्ली, दोहा, पुणे, सूरत, म्यूनिक, कुवैत और मस्कट के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री हर महीने सभी चैप्टर्स से निवेश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट लेते हैं। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने एनएलयू शिमला के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल निर्देश दिए, जिसमें गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में 'लव जिहाद' की समस्या को समाप्त कर दिया है।

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान निकाय चुनाव: अजमेर में रोक के बावजूद ऊंटों पर BJP प्रत्याशी का रोड शो, CM भजनलाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान के निकाय चुनाव में रोड शो, ऊंटों के साथ प्रचार और मिठाई के डिब्बों में नकदी मिलने के विवाद ने चुनावी माहौल को गरमाया।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026