बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रायसेन के किसानों की सफलता

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान  मुख्यमंत्री डॉ यादव

रायसेन के किसानों की सफलता |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 अगस्त को रायसेन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायसेन के किसानों की मेहनत 'ग्लोबल मार्केट' में धूम मचा रही है। यहां के बासमती चावल की डिमांड आज दुनिया के 47 देशों में है। पिछले वर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपये का बासमती निर्यात हुआ है। दुनिया रायसेन को सांची, भीमबेटका और भोजपुर से ही नहीं बल्कि बासमती और गेहूं के स्वाद से भी जानने लगी है। यह भी प्रसन्नता विषय है कि रायसेन के किसान पारंपरिक फसलों से हटकर अब बड़े पैमाने पर फलों और सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा तथा अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे।

रायसेन को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का लाभ रायसेन को मिलने जा रहा है, जिससे सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी होगी। किसानों के खेत हमारे लिए देवस्थल और उनका दाना-दाना हमारे लिए प्रसाद के समान है। बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ है। किसानों को बिना किसी ब्याज के जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता रहेगा। ऋण चुकाने के लिए पूरे एक साल का समय मिलेगा। सहकारी खातों की पुरानी गड़बड़ियां दूर कर हजारों किसानों को ऋण और योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। मूंग और उड़द का उपार्जन जारी है। एमएसपी और बोनस के साथ रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा गया है।

किसानों को प्रोसेसिंग से जोड़ा जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़ा जा रहा है। हम फूड पार्क, कोल्ड चेन एवं कृषि प्रसंस्करण अवसंरचना के विस्तार से कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत कर रहे हैं। तकनीक, नवाचार से उत्पादन और किसान आमदनी बढ़ाने के प्रयास जारी है। दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। हर जिले में एक आधुनिक 'मत्स्य हैचरी' विकसित की जाएगी।

सड़क परियोजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से अपील की है कि खेती की जमीन को किसी को न बेचें। उन्होंने कहा कि भोपाल के आस-पास विकसित हो रही सड़क परियोजनाओं का लाभ, रायसेन जिले को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में संचालित गतिविधियों का हर संभव लाभ उठाने का कृषकों से आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में भाग लिया और पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड की घोषणा की।

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

राज्य

युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा

मध्यप्रदेश में संसद यूथ पार्लियामेंट 2026 का उद्घाटन हुआ, जिसमें 52 युवा सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारतीय संस्कृति और युवा नेतृत्व पर जोर दिया गया।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।