मुख्यमंत्री ने उज्जैन मैराथन का शुभारंभ किया

सीएम डॉ. यादव ने योग कर मैराथन को दिखाई हरी झंडी, बोले- योग को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में बंसल पंख मैराथन का शुभारंभ किया और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

By : सोनिया रायकवार
सीएम डॉ. यादव ने योग कर मैराथन को दिखाई हरी झंडी, बोले- योग को बनाएं जीवन शैली का हिस्सा

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान में आयोजित बंसल पंख मैराथन में शामिल हुए। उन्होंने झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों को नियमित योग एवं व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यह 

हमारा शरीर परमात्मा का अनमोल प्रसाद है, जिसमें जीवन के अनेक रहस्य समाहित हैं। योग और आत्मचिंतन के माध्यम से हम अपने शरीर और जीवन को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रत्येक श्वास हमें जीवन और परमात्मा की उपस्थिति का अहसास कराती है। जन्म और मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य हैं, इसलिए हमें स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए। आज दशहरा मैदान में आयोजित इस मैराथन में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं।

शरीर के लिए महत्वपूर्ण है व्यायाम

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी परमात्मा की कृपा से शिव और विष्णु तत्व के आधार पर सृष्टि के पिंड रूप में आए हैं। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलता है और हमसे कार्बनडाई ऑक्साइड लेता है, ये प्रकृति के साथ हमारे संबंध का हिस्सा है। अतः हमें पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष आरम्भ हो रहे हैं, हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि अपने पितरों का आवाहन कर उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आज सुबह बंसल न्यूज़ द्वारा राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन हुआ। सुबह की सैर और व्यायाम स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में मैराथन दौड़ प्रेरणादायी कार्यक्रम है। इस मैराथन में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नवाचार और आधुनिक खेती पर जोर दिया।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर